अम्बाला : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अगले चुनाव में इनसो जीत का परचम लहरायेगी और विरोधी दलों को भारी अंतर से धूल चटाने का काम करेंगी। इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस छोड़कर दिग्विजय सिंह चौटाला की नेतृत्व में इनैलो का दामन थामा। उन्होंने कहा कि इनैलो ने हमेशा सभी वर्गों के लोगों को मान सम्मान दिया है और आगे भी पूरा मान सम्मान देगी। उन्होंने एचएसएससी मामले में पर्दे के पीछे के सच को सरकार की ओर से छिपाने का आरोप लगाया है। चौटाला ने कहा कि जब सरकार पारदर्शिता की बात करती है तो उसे उच्च स्तरीय कमेटी बनानी चाहिए थी, लेकिन हरियाणा में हुई भर्तियों में आरएसएस के लोगों को तवज्जो दी गई और नियमों को ताक पर रख कर भर्ती की गई।
दिग्विजय ने कहा कि अब सरकार अपने बचाव के लिए और भविष्य में जंाच से बचने के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही है। दिग्विजय ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की ओर कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्री यदि पाक साफ हंै तो हाई कोर्ट के मौजूदा जज या सेवानिवृत जज से मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं। दिग्विजय ने कहा कि निश्चित तौर पर यदि उच्च स्तरीय जांच होगी तो सरकार की पोल खुलती नजर आएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने सरकार के इशारे पर आरएसएस के आदमियों को भर्ती करके भारी भ्रष्ट्राचार किया है। यह हरियाणा में पिछली भर्तियों में भारी गोलमाल को दर्शाता है। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के नौजवानों के साथ गद्दारी की है।
जिसे युवा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगा और 2019 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगा। प्रादर्शिता का राग अलापने वाली भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। दिग्विजय ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को देखा जाए तो यह बात साफ है कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में यह गिरोह किसी के कहने से सक्रिय था। यदि सरकार पारदर्शिता से भर्ती करना चहाती थी तो उसे उच्च स्तरीय कमेटी बनानी चाहिए थी लेकिन जनता को बेवकूफ बनाने के लिए पहले तो भाजपा ने लिखित परीक्षा के नबंर बढ़ाए जिससे कि किसी को शक न हो और फिर इंटरव्यू के नबंरो में चंडीगढ़ बैठकर इशारे के साथ मनमाने ढंग से अंक लगाकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(राजेन्द्र भारद्वाज)


Download Android App
Download iOS App



