रोहतक : लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हाथों की सफाई बेहद महत्वपूर्ण है। अक्सर हाथों को साफ किये बिना हम खाना खा लेते है, जो कि बीमारी का कारण बन जाता है। यह बात उन्होंने सोमवार को राजीव गांधी खेल स्टेडियम में ग्लोबल हैंड वाशिंग डे पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों व स्कूली छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने हर वर्ष डायरिया की वजह से बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु हो जाती है।
इनमें से 40 प्रतिशत डायरियां होने का कारण गंदे हाथों से खाद्य पदार्थ का सेवन होता है। राव नरवीर सिंह ने क्लबों, संगठनों व समाज सेवी संस्थाओं से इस मुहिम से जुडऩे का आह्वान किया और कहा कि हाथों की सफाई के बारे में समाज के सभी वर्गों को जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में इस मुहिम को जोर से चलाने की जरूरत है।
राव नरबीर ने दिया PWD का ब्यौरा
गांधी जयंती क अवसर पर पूरे देश में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जब लोग अपने घर व आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखेंगे तो पूरा भारत सुन्दर बन जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान में बच्चे अहम भूमिका निभा सकते है।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



