करनाल : मंगलौरा के भाई-बहन मंदिर में पिछले महीने 18-19 अगस्त की रात मंदिर में सोये लोगों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारने वाले आरोपी अंतर्राज्यीय गिरोह के निकले है। सभी आरोपी यूपी के रहने वाले बताये जा रहे है। खास बात यह है कि करनाल पुलिस के लिए चार लोगो की हत्या की गुत्थी अभी तक ब्लाइंड मर्डर बनी हुई थी। लेकिन करनाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आज एस.पी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने इस वारदात से पर्दा उठाते हुए पत्रकारों को बताया कि करनाल पुलिस ने दूसरे राज्य की पुलिस तथा अपने सूत्र एवं अपनी तकनीक से इस गैंग को पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों को काबू किया है। इस गैंग में 9 लोग बताए गए है। चार लोगों की गिरफ्तारी अभी बाकि है। बड़ी बात यह है कि यह गैंग मंदिर में लूट और चोरी के इरादे से दाखिल हुआ था।
लेकिन गैंग ने मंदिर में मौजूद पांच लोगों को बांधकर बूरी तरह से हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। एस.पी सुरेन्द्र सिंह भौरिया ने बताया कि फिलहाल पुलिस सुरक्षा कारणों से आरोपियों का नाम नही बता सकती। लेकिन यह बहुत बड़ा गैंग है। जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। सभी आरोपी खेतों में से घुसकर टहनी तोडक़र भीतर दाखिल हुए थे। आरोपियों ने कैसे पेड़ की टहनी तोड़ी और फिर उन्होंने पूजारियों और करिंदो को कैसे बांधा। इसका खुलासा हो गया है। इस वारदात को सुलटाने में करनाल पुलिस ने कड़ी मशक्कत की है।
पिछले कई दिनों से करनाल पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश में इस वारदात की गुत्थी सुलझाने में लगी थी। हालांकि मंदिर में ज्यादा कैश भी नहीं था। लेकिन आरोपी मंदिर में रखे गल्ले को तोडक़र नगदी निकाल ले गए थे और सोने के जेवरात भी ले उड़े थे। अब पुलिस बुधवार को पांचो आरोपियों को रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान बाकि आरोपियों का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चार लोगो की हत्या को लेकर डी.एस.पी के नेतृत्व में एस.आई.टी का गठन भी किया गया था। क्योंकि आरोपियों ने मंदिर में घुसकर पांच पूजारियों पर हमला बोल दिया था। यह ब्लाइंड मर्डर का मामला पुलिस के लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। जिसे सुलटा लिया गया है।
– हरीश चावला