सोनीपत : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस की बहुचर्चित हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा का चौथा चरण सोनीपत जिले की सीमा, जीटी रोड कुंडली बॉर्डर से 21 अगस्त को शुरू होगा। चार दिन चलने वाली यह यात्रा सोनीपत जिला की सभी राई, गन्नौर, गोहाना, बरोदा, खरखौदा से होते हुए नई अनाज मंडी सोनीपत में हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ रैली के साथ समाप्त होगी।
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र में होने वाली रैली में ही यात्रा के पांचवे चरण की घोषणा होगी। हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के चौथे चरण की तैयारियों को लेकर सोनीपत जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को मुरथल रोड स्थित माम चंद वाटिका में बैठक हुई। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा अशोक तंवर ने कार्यकर्ता सम्मेलन भी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए और यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने भाजपा और उसकी बी टीम इनेलो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हरियाणा के विकास, सामाजिक सद्भाव, अमन-चैन को इन दलों की नजर लग गई है।
भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारी वर्ग को नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है : अशोक तंवर
गुण्डागर्दी और अकर्मण्यता के पर्याय इन दलों से समाज को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने साइकिल यात्रा को संघर्ष का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिन इलाकों से यात्रा के पहले तीन चरण गुजरे है वहा पर जनविरोधी सरकार के खिलाफ एक नई चेतना पैदा हुई है। अशोक तंवर ने बताया कि यात्रा का पहला चरण पंचकूला जिला के कालका से आरम्भ होकर यमुनानगर, अम्बाला होते हुए कुरुक्षेत्र के पेहोवा में सम्पन्न हुआ, दूसरा चरण डबवाली हल्के के गांव चौटाला से आरम्भ होकर सिरसा में तथा तीसरा चरण दीन बंधू सर छोटू राम स्मारक गढ़ी सांपला से रोहतक शहर, सांघी-महम-बनियानी होते हुए कलानौर में पूरा हुआ।
(गौतम)


Download Android App
Download iOS App



