बहादुरगढ़ : हरियाणा के बेरी पहुंचे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने हरियाणा के स्कूलो की हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर हरियाणा सरकार प्रदेश के स्कूल व अस्पतालो की बागडोर आम आदमी पार्टी के हवाले कर दे तो एक माह में सरकारी स्कूलो और अस्पतालो की व्यवस्था में सौ का सौ प्रतिशत सुधान नजर आएगा।
हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद व लोकसभा प्रभारी अश्वनी देशवाल सोमवार को दिल्ली के सीएम और अन्य मंत्रियो को बेरी ह लके के स्ररकारी स्कूलो और अस्पतालो की हालत दिखाई जिसके बाद स्वराज गंज में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने भाषण में हरियाणा की खट्टर सरकार के साथ साथ कांग्रेस व इनेलो पर जम कर कटाक्ष किए। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों व हस्पतालों के हालत देख कर उन्हे जो दुख हुआ है उसे वह बातो में बयान नहीं कर सकते ।
जिस तरह से आज सरकारी स्कूलों की मरम्मत जल्दबाजी में की गई थी उससे साफ़ दिख रहा है कि खट्टर सरकार की काम करने की नियत ठीक नही है। खट्टर सरकार काम की राजनीति नहीं जाट.नॉन जाट की राजनीति कर रही हैं। जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में अच्छे स्कूल, अच्छी शिक्षा, फ्री इलाज ,फ्री दवाई फ्री सारे टेस्ट जैसी सविधाओं दे सकती है तो खट्टर सरकार क्यों नही दे सकती मगर नियत ठीक हो तभी तो। हरियाणा के लोग खुद हमारे पास आ रहे है और कह रहे है कि आप हमारे सरकारी स्कूलों की हालत देखें।
– प्रेम शर्मा


Download Android App
Download iOS App



