चंडीगढ : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने, लाइन लोसिस को कम करने तथा लोगों को बिजली बिल भरने के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू की गई म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अच्छे परिणाम आ रहे हैं, जिसके दष्टिगत इस योजना के तहत लगभग 2380 गांवों को 24 घण्टे बिजली प्रदान की जा रही है।
बिजली विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में पंचकूला, अम्बाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, फतेहाबाद और सिरसा जिलों के सभी गांवों में 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति हो रही है तथा अन्य जिलों के गांवो को 22, 18 व 15 घण्टे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बिजली प्रणाली के सुदृढीकरण की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 147 नये सब स्टेशनों का निर्माण और 451 मौजूदा सब-स्टेशनों की क्षमता में वृद्घि की गई है।
सीएम खट्टर ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2018 का किया शुभारंभ
इसके अतिरिक्त प्रदेश में 70390 नये डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गये हैं और 2326 किलोमीटर लम्बी नई लाइनें भी बिछाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सौर ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई सौर ऊर्जा नीति बनाई गई है। इस नीति का उद्देश्य वर्ष 2022 तक हरियाणा की सौर ऊर्जा क्षमता को 4000 मैगावाट तक ले जाना है।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



