भिवानी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी दस सीटों पर भाजपा की जीत होगी। खट्टर ने रविवार को नवगठित चरखी दादरी जिले को करोड़ों रुपए की सौगात दी और करीब एक सौ करोड़ रुपए की परियोजनाओं की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री चरखी दादरी की नई अनाजमंडी में आयोजित जनविश्वास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल वहीं घोषणाएं कर रही है, जिनको पूरा कर सकें। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दोबारा भाजपा को मौका देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं और प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



