हिसार निर्मम हत्या : आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा सुनिश्चित करे सरकार – NCPCR

Summary :

NULL

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने हरियाणा के हिसार में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी निर्मम हत्या के मामले आज राज्य सरकार से कहा कि वह अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और उन्हें सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित करे।

एनसीपीसीआर के सदस्य (पॉक्सो) यशवंत जैन ने कहा, यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। अभी यह पता नहीं इस घटना में एक व्यक्ति शामिल है या एक से ज्यादा लोग शामिल हैं। लेकिन हम प्रशासन से यह कहना चाहते हैं कि इस मामले में अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। मामले में उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, हम मामले पर लगातार नजर रखे हुए हैं और प्रशासन से आगे अपडेट लेते रहेंगे। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अपराधियों को सख्त सजा मिले। इस मामले में आयोग जल्द ही अपनी एक टीम मौके पर भेज सकता है।

आयोग में सलाहकार कुलबीर कृष्ण (पॉक्सो) ने कहा कि इस मामले अपराधियों की गिरफ्तारी, सजा दिलाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आयोग अपने स्तर से प्रयास करेगा और इसको लेकर आयोग हरियाणा प्रशासन के सम्पर्क में भी है।

हिसार के उकलाना में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना बीते शुक्रवार रात को हुई है। पुलिस के मुताबिक मां के पास सो रही बच्ची का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया और हैवानियत का व्यवहार कर बच्ची की निर्मम हत्या भी कर दी गई।

लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team