रोहतक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 9 अक्टूबर को सांपला में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में सरकार की तरफ से उन्हें कोई न्यौता नहीं मिला है, बल्कि मीडिया की तरफ से उन्हें जानकारी मिली है। वह प्रधानमंत्री की रैली में शिरक्त नहीं करेंगे, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री से काफी उम्मीद है कि वह विधानसभा क्षेत्र व प्रदेश की जनता के लिए बडी सौगात देकर जाएंगे। पूर्व सीएम ने सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा की गलत नीतियो के कारण आज प्रदेश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। सरकार को तुरंत इसमे राहत देनी चाहिए। सोमवार को पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा गांव अटायल में आत्महत्या करने वाले किसान के घर पहुंचे और परिजनो को सांत्वना दी।
बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानो की कमर तोड दी है, न तो उन्हें फसल का लागत मूल्य मिल रहा है और न ही फसल के दाम मिल रहे है। यहां तक कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू करके बहुत बडा घोटाला किया है। किसानो की सहमति के बिना ही उनके खातो से लाखो रूपये काटे गए है। उन्होंने कहा कि अटायल निवासी किसान द्वारा आत्महत्या करना भी ताजा मामला है। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि उन्हें कोई न्यौता नहीं मिला है और वह रैली में नहीं जाएंगे।
आज हरियाणा दौरे पर PM मोदी, सर छोटूराम की 64 फुट ऊंची प्रतिमा का करेंगे अनावरण
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो के कर्जा माफ किया जाएगा और बिजली के बिल के दाम भी कम किए जाएगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सांपला से चुनाव का क्या आगाज करेगी, अगर सरकार में दम है तो प्रदेश के चुनाव की अन्य चार राज्यों के साथ करा ले। सरकार को असलियत का पता चल जाएगा। साथ ही उन्होंने इनेलो रैली में हुए घटनाक्रम को लेकर कहा कि यह पारिवारिक मामला है, लेकिन प्रजातंत्र में हुटिंग ठीक नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



