जींद : हरियाणा में प्रतिपक्ष नेता एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को जींद की धरा को पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की कर्मभूमि बताते हुए लोगों से 25 सितंबर को गोहाना में होने वाली सम्मान रैली में पहुंचने का न्यौता देने के साथ-साथ भाजपा सरकार को जनविरोधी करार देते हुए उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। अभय चौटाला ने लगभग एक दर्जन गांवों का तूफानी दौरा करने के दौरान कहा कि चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पिछले दस सालों से उनके अजीज मित्र डॉ. हरिचंद मिढ़ा की जींद में अहम जिम्मेदारी लगाई हुई थी। उनके अजीज मित्र को इस बार भी रैली का न्यौता देने के लिए आप लोगों के बीच आना था। किंतु भगवान को यह मंजूर नहीं था।
इसलिए चौटाला ने मुझे जींद में न्यौता देने के लिए भेजा है। डॉ. हरिचंद मिढ़ा से जिस उत्साह के साथ खड़े होकर रैली में पहुंचते थे, उसी जोश के साथ इस सम्मान रैली में भी पहुंचकर चौ.देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेश से नकारा भाजपा सरकार को चलता करने का काम करें। ग्रामीण दौरों के दौरान प्रतिपक्ष नेता का ग्रामीणों ने बड़े जोश के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ जींद से विधायक रहे स्व. डॉ. हरिचंद मिढ़ा के बेटे कृष्ण मिढ़ा, जिला प्रधान कृष्ण राठी, हल्का प्रधान भूपेंद्र जुलानी, बिजेंद्र रेढू, सतीश जैन, प्रदीप गिल, अशोक गोयल लीलू, सतीश पिंडारा, किताब सिंह भनवाला, कृष्ण ढांडा, अनुराग खटकड़, लखविंद्र चहल, बलबीर राणा, गुरदीप सांगवान, मोहित शर्मा समेत दर्जनों इनेलो-बसपा गठबंधन के अनेकों नेता मौजूद थे।
रेवाड़ी गैंगरेप ने प्रदेश को किया शर्मशार हर रोज बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं : अभय
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद से विधायक रहे डॉ. हरिचंद मिढ़ा में इस इलाके के विकास के लिए बड़ा जुनून था। इसलिए वे जहां भी मिलते थे, जींद के विकास के लिए उनको पर्ची थमा देते थे। यहीं नहीं, विधायक ने यहां के लोगों के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद की थी। चौटाला ने संभावित उपचुनाव का नाम लिये बगैर कहा कि वे अक्तूबर माह में फिर जींद में आएंगे। इस दौरान भाजपा के काले चिठ्ठों का खुलासा किया जाएगा। इनेलो विधायक अभय चौटाला ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा सरकार ने युवाओं को बड़े स्तर पर नौकरी देने का वायदा किया था।
सरकार के इस झूठ को देखते हुए आज युवा उनको कोसने पर मजबूर है। युवाओं के हितों पर सरकार ने जो कुठाराघात किया है, उसका हिसाब-किताब आने वाले समय में इनेलो-बसपा गठबंधन के कार्यकत्र्ता बखूबी से लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था चरमरा गई है। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूटमारी, डकैती, अपहरण जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता, जब बच्चियों के साथ रेप की घटनाएं ना घटती हो।
– संजय शर्मा


Download Android App
Download iOS App



