गुरुग्राम : मंगलवार को पूरे प्रदेश की तरह गुरुग्राम में भी हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल रही। कुछ बसों को छोड़ दें तो बाकी सभी बसों का चक्का जाम रहा और बसों यहां रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी रही। वर्कशाप के बाहर ही कर्मचारियों ने धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि सरकार रोडवेज विभाग को खत्म करने पर तुली है। कभी निजी बसों को परमिट देकर तो कभी किसी बहाने से रोडवेज को घाटे में ले जाया जा रहा है। अब मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव के लिए सरकार प्रयास कर रही है। कर्मचारी नेता ओमबीर शर्मा ने कहा कि सरकार नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करके सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र को प्रभावित करना चाहती है। इस एक्ट को लागू करने के बाद निजीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा।
हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम, इन राज़्यों में दिखेगा बंद का ज़्यादा असर
उन्होंने कहा कि अभी तक 1988 एक्ट का नियम लागू था। सरकार की ओर से उसे संशोधित कर एक्ट 2017 बनाया गया। अब सरकार इस एक्ट को लागू करना चाहती है। यह एक्ट लागू हो गया तो प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी। सिर्फ यही नहीं्र इस बिल के लागू होने से वाहन चालकों पर सजा और दंड कई गुणा बढ़ जाएगा। इसलिए यह बिल कर्मचारी विरोधी है। कर्मचारियों की मांग है कि इस एक्ट को रद्द किया जाना चाहिए।
– सतबीर भारद्वाज, अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



