नरवाना : एशियाड खेलों में 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मैडलिस्ट मंजीत सिंह चहल के स्वागत वीरवार को भव्य तरीके से किया गया। लोग सुबह से ही मंजीत को बेसबरी से इंतजार कर रहे थे। मंजीत चहल शहर के हरियल रैस्ट हाउस में पहुंचे जहां भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सुबह 11 बजे से उनका से उनका इंतजार कर रहे थे। पिता रणधीर सिह भी अपने आपका रोक नहीं पाए और अपने गोल्ड मैडलिस्ट बेटे को गले लगाने के लिए हरियल रैस्ट पर पहुंचे।
मंजीत सिंह चहल के नरवाना आगमन पर युवाओं एक नया उत्साह, बुजुर्गों में हिम्मत व महिलाओं की आस्था साफ झलक रही थी। मंजीत चहल ने कहा कि उसने खेल को अपनी जिंदगी मानकर यह मैडल देश के लिए जीता है। लेकिन आज जो आदर सत्कार यहां उसे प्राप्त हुआ वो मैडल से भी बढ़कर है। मंजीत सिंह ने कहा वे ऑलपिंक खेलों की तैयारी में जुट गए हैं और कठिन अभ्यास के दम पर मैं ऑलंपिक में भी देश के लिए दौड़कर सोना हासिल करूंगा।
18वें एशियाई खेल: भारत ने आज बॉक्सिंग और ब्रिज में जीते गोल्ड
इसी मौके पर एसपी कुलदीप चहल निवासी उझाना भी मंजीत का स्वागत करने पहुंचे और मंजीत की पीट थपथपा कर इसी प्रकार देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। सुभाष बराला ने मंजीत चहल को देश के स्टार की संज्ञा देते हुए कहा कि मंजीत चहल अपने माता पिता से भी बढ़कर इस देश का मान हैं। इस मौके पर ईश्वर गोयल, सुरेन्द्र नैन,संजीव ढाकल, हंसराज समैण, पार्षद संजू चौपड़ा, अचल मित्तल, रामफल लोट, वरिष्ठ भाजपा नेता रिछपाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बुक्के देकर मंजीत चहल का स्वागत किया।
– बिन्टू


Download Android App
Download iOS App



