लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

इनेलो-बसपा के मेयर प्रत्याशी घोषित

नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर दी और साथ ही यमुनानगर जगाधरी नगर निगम में इनेलो बसपा समर्थित 22 उम्मीदवारों की भी विधिवत घोषणा की।

यमुनानगर : प्रदेश में पहली बार मेयर पद के लिए सीधे मतदान की अपनाई जा रही नीति के कारण कई दिनों से यमुनानगर जगाधरी हिसार पानीपत करनाल रोहतक नगर निगम हलकों में लोगों में काफी उत्सुकता थी कि इनेलो बसपा की तरफ से कौन कौन प्रत्याशी होंगे। सभी अटकलों से पर्दा हट गया इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और बसपा प्रभारी प्रकाश भारती ने इंडियन नेशनल लोकदल यमुनानगर नगर कार्यालय पर संयुक्त पत्रकारवार्ता करके प्रदेश मे होने जा रहे नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी की घोषणा कर दी और साथ ही यमुनानगर जगाधरी नगर निगम में इनेलो बसपा समर्थित 22 उम्मीदवारों की भी विधिवत घोषणा की।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम से संदीप गोयल पानीपत से प्रियंका कश्यप, रोहतक से संचित नांदल हिसार से अमित सैनी एवं करनाल से आशा मनोज वधवा इनेलो बसपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बताया कि यमुनानगर जगाधरी नगर निगम में मेयर पद का चुनाव बसपा के चुनाव निशान हाथी पर लड़ा जाएगा पानीपत हिसार रोहतक नगर निगम चुनाव में मेयर का चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल के चुनाव चिन्ह चश्मे पर लड़ा जाएगा और करनाल मेयर पद का चुनाव में इनेलो बसपा ने आजाद उम्मीदवार आशा मनोज वधवा को समर्थन दिया है।

इंडियन नेशनल लोक दल एवं बहुजन समाज पार्टी की तरफ से यमुनानगर जगाधरी के 22 वार्डों मैं जिन उम्मीदवारों को समर्थन दिया है उनमें वार्ड नंबर 1 राजवीर 2 से अरुण गुप्ता 3 से कंचन प्रीत बत्रा 4 से दिलमीरा राम सैनी 5 से राजकुमार जॉनी 6 से राजेश धीमान 8 से विनोद मरवा 9 से उर्मिला शर्मा 10 से गुरचरण सिंह 11 से अजय बिल्लू 12 से मनीषा 13 से जुल्फान 14 से पूजा शर्मा 15 से रामपाल बाल्मीकि 16 से रिया 17 से बीना शर्मा 18 से बेबी 19 से अनीता मुसाफिर 20 से रीटा मेहता 21 से रजिंदर जरोड़ा 22 से दिव्या शर्मा इनेलो बसपा समर्थित उम्मीदवार होंगे।

इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि नगर निगम वार्डों के प्रत्याशियों को पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं दिया गया है। अशोक अरोड़ा ने मौजूदा भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज प्रदेश में हर तरफ भय और भ्रष्टाचार का माहौल है। आज प्रदेश में कोई भी विभाग ऐसा नहीं है जिस के कर्मचारी सरकार विरुद्ध हड़ताल नहीं कर रहे। इस स्थिति में प्रदेश की जनता का मौजूदा सरकार से मोहभंग हो चुका है और इसका उदाहरण भाजपा को आने वाले नगर निगम चुनावों में मिल जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि इनेलो बसपा गठबंधन भारी मतों से जीत दर्ज करेगा। इसके पश्चात 2019 में इसी गठबंधन की प्रदेश में सरकार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह इनेलो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जाहिद खान इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खिला राम नरवाल बसपा जिला प्रधान ब्रह्मपाल, तरनजीत संधू आदि इनेलो बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

– संदीप शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।