इनेलो अपनी करतूतों से 15 साल से सत्ता से बाहर

Summary :

कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडृडा ने कहा कि इनेलो अपनी करतूतो के चलते 15 साल से सता से बाहर है और तीन बार हारने का रिकार्ड बनाया है।

रोहतक : कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र सिंह हुडृडा ने कहा कि इनेलो अपनी करतूतो के चलते 15 साल से सता से बाहर है और तीन बार हारने का रिकार्ड बनाया है। साथ ही भविष्य में भी परिस्थिति इनेलो के पक्ष में नहीं है औरअब तो इनलो खत्म ही हो गई है। उन्होंने सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से कराए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह अप्रत्यक्ष चुनाव को चुनाव ही नहीं मानते है और वह इसके पक्षधर नही है, क्योकि अप्रत्यक्ष चुनाव में पूरी तरह से सरकार का दखल होता है।

साथ ही दीपेन्द्र सिंह हुडा ने कहा कि प्रदेश के लोगो की जनभावनाओं के अनुसार ही सही समय पर कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया जाएगा और इसके लिए हाईकमान फैसला करेगी। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुडा ने कहा कि भाजपा पूर्व सीएम हुडा के गढ तोडने के दावे करने की बजाए, बल्कि प्रदेशवासियों के हित के लिए काम करे।

पूर्व सीएम हुड्डा पर दर्ज मामले में दीपेन्द्र का पलटवार

Desk Team