चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी सरकार ने एसवाईएल के निर्माण हेतु सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पहले दिये गये फैसले के लिए क्रियान्वयन (एग्जिक्यूशन) की अपील दायर की हुई है, जिसके निर्णय के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। श्री विज ने कहा कि इस मामले में हरियाणा की इनेलो व कुछ अन्य पार्टियों द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में जाकर कहता कि वे हरियाणा को एसवाईएल का पानी नही देंगे और हरियाणा में आकर पानी मांगता है। स्वास्थ्य मंत्री ने यशपाल मलिक पर बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना व अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है परन्तु किसी को भी कानून हाथ में नही लेने दिया जाएगा। इस संबंध में प्रत्येक प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए सरकार एवं पुलिस मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि राव इन्द्रजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी के मजबूत नेता है।
दुष्यंत चौटाला एक भ्रमित व्यक्ति : अनिल विज
वे पार्टी हर गतिविधि में बढ़चढ कर भाग लेते है, जिनकी सभी मंचों पर बात सुनी जाती है। विज ने कहा कि जो पार्टियां ईवीएम का बहाना बना रही है, तो यह समझना चाहिए कि उन पार्टियों ने अपनी हार पहले ही स्वीकार कर ली है। कांग्रेस जब पंजाब में चुनाव जीतती है तो उसे ईवीएम ठीक लगती है, परन्तु जहां चुनाव हारती है तो वह ईवीएम के पीछे छुपने का काम करती है।


Download Android App
Download iOS App



