भिवानी: देवीलाल सदन में इनेलो की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में इनेलो द्वारा पराली जलाने व ट्रेक्टर पर टैक्स लगा कर किसानों को परेशान ना करने, प्रदेश में बढते अपराध पर अवैध खनन पर रोक लगाने तथा पद्मावती फिल्म को भाईचारा बनाने रखने के लिए बैन लगाने की मांग के तीन प्रस्ताव पास किए गए। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोङा ने प्रदेश सरकार पर जाति व धर्म के नाम पर राजनिती करने व भ्रष्टाचार बढाने के भी गंभीर आरोप लगाए।
इस बैठक में सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोङा, पार्टी के अधिकतक विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद व सभी जिलों व हलकों के प्रधानों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार एसवाईएल के मुद्दे को भूलाने के लिए हर रोज नए-नए एजेंडे पास कर लोगों का ध्यान भटका रही है। उन्होने कहा कि आज किसान को कभी पराली जलाने तो कभी ट्रेक्टर पर टोल लगाकर परेशान किया जा रहा है।
अभय ने प्रदेश व केन्द्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रेक्टर को व्यवसायिक वाहन बनाया गया और उस पर टोल जारी रखा तो इनेलो ना केवल हाईवे पर धरना प्रदर्शन करेगी बल्कि किसानों के हकों की लङाई के लिए जेल जाने से भी नहीं डरेगी। उन्होने कहा कि भाजपा ने दो बार आरक्षण आंदोलन के नाम पर प्रदेश को जलाया और तीसरी बार पंचकुला में अगस्त में सैंकङों लोगों को गोली से मरवा कर जलियांवाला बाग की याद को ताजा कर दिया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
(दीपक खण्डेलवाल)


Download Android App
Download iOS App



