रोहतक : सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के एक जनसभा में बोल बिगड़ गए और मंत्री ने यहां तक कह दिया कि चुनाव में बंदूक, पैसा, गैनमेन जो चाहिए दूंगा, लेकिन किसी से डरने की जरुरत नहीं है। बताया जा रहा है जनसभा में कुछ ग्रामीणों ने मंत्री को बताया था कि एक प्रत्याशी बंदूक लेकर घूमता है, जिसपर मंत्री ने यह टिप्पणी की।
शुक्रवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर गांव पहरावर में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे, इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि एक प्रत्याशी प्रचार के दौरान बंदूक लेकर घूमता है, जिसपर मंत्री ने ने भी बिना कुछ सोचे ही बोल दिया, डरने की जरूरत नही बंदूक लो, गनमैन लो पैसा लो बुलावा तो ऊपर वाले के हाथ में है।
मंत्री ने कहा कि कोई कुछ नही कर सकता जब तक ऊपर वाले का बुलावा नही आता। गनमैन तो मेरे साथ भी रहते है। लेकिन ये बंदूके केवल दिखावे के लिए होती है।
सहकारिता मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश जनता के सामने है कि आज कांग्रेस का क्या हाल हो चुका है। निगम चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया है। गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सहकारिता मंत्री का जोरदार स्वागत किया।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



