चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने लोहारू के किसान की जेल में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश की मनोहर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। किरण चौधरी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि पिछले सप्ताह हिसार जिले में भी अपनी तबाह हुई फसल को देखकर एक किसान की मौत हो गई थी। अब बीती रात भिवानी जेल में किसान की मौत ने प्रदेश सरकार के तमाम दावों को खोखला साबित कर दिया है।
किरण चौधरी ने कहा कि कहा कि मनोहर सरकार में आज किसानों को जेलों में ठूंसा जा रहा है जबकि सत्ता में आने से पहले मनोहर सरकार के मंत्री अद्र्धनगन होकर प्रदेश के किसानों के कर्ज माफ करने व उन्हें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों का लाभ प्रदान करने के लिए सड़कों पर आंदोलन करते थे। किरण चौधरी ने कहा कि किसानों को स्वामीनाथ आयोग की सिफारिशों का लाभ प्रदान करना भी भाजपा का जुमला साबित हुआ है। यह देश अब जुमलेबाजों की सरकार से मुक्ति चाहता है।
दिल्ली आने की इजाजत के बाद किसानों की क्रांति पदयात्रा समाप्त
उन्होंने हरियाणा सरकार से तमाम किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हुए कहा कि हालही में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर इन्हें उठाना चाहती थी लेकिन सरकार ने अपनी कमजोरी छिपाने के लिए विधानसभा में विपक्ष की आवाज दबाने का काम किया है। चौधरी ने हरियाणा सरकार से मृतक किसान के परिजनों को पचास लाख रुपए मुआवजा व एक सरकारी नौकरी प्रदान किए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को किसानों के हितों से खिलवाड़ छोड़कर उनके हक में ठोस फैसले लेने चाहिएं।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



