गुरुग्राम : मिलेनियम सिटी में हिंदू और मुस्लिमों के बीच विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी खुले में नमाज को लेकर तो कभी अन्य जगह पर नमाज अदा करने पर कई महीनों से विवाद हो रहा है। अब नया विवाद हुआ है तीन मंजिला मस्जिद में लाउड स्पीकर पर अजान को लेकर। गत सप्ताह इस पर विवाद हुआ था। हिन्दू संगठनों की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को इस मस्जिद सील कर दी। शीतला कालोनी स्थित इस मस्जिद में गत सप्ताह लाउड स्पीकर पर अजान किया जा रहा था।
इसी दौरान कुछ लोगों ने इसकी शिकायत की और हिन्दू संगठन मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी भी अप्रिय घटना को देखते हुए चौकस रही। रात को विवाद होने के बाद अगले दिन पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई कि यहां लोगों की शांति भंग हो रही है, इसलिए इस पर कार्रवाई की जाए। बुधवार को नगर निगम ने शहर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को ढहाया। साथ ही इस तीन मंजिला मस्जिद को भी सील कर दिया गया।
मस्जिद की जमीन पर सिर्फ मस्जिद ही बन सकती है : कल्बे जव्वाद
मुस्लिम समुदाय में रोष व्याप्त
मस्जिद को सील किए जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय में रोष है। उनका कहना है कि खुदा की इबादतगाह को ही जब राजनीति के चलते सील किया जा रहा है तो वे कहां जाएं। मुस्लिम नेता शहजाद खान का कहना है कि नगर निगम की ओर से आयुध डिपो के 300 मीटर दायरे में सीलिंग की कार्रवाई सिर्फ मस्जिद तक ही सीमित रखना एक तरह से धर्र्म की राजनीति की ओर इशारा करती है। अगर करना था तो क्षेत्र में और भी मकान, दुकानें हैं, उन्हें भी सील किया जाता। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह से मुस्लिमों को तंग किया जाता रहा तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



