होडल : सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि जिले के प्रत्येक घर में गैस सिलेंडर व चूल्हा देने की योजना लागू की है इस योजना के तहत उपभोक्ता को 48 घंटे के अंदर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाएगा, अगर उपभोक्ता के पास गैस सिलेंडर नहीं पहुंचता है तो वह पाचवें दिन डीसी के घर में लगे सिलेंडर को उठाकर ले आएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश मेरा निवास है और प्रदेश के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं मैं उनकी किसी प्रकार की परेशानी नहीं देखना चाहता। सीएम रविवार को अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम यहां हैलीकॉप्टर से पहुंचे थे।
उनके यहां पहुंचने पर राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक रामरतन ने फूल-मालाओं द्वारा स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि होडल क्षेत्र में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह समान विकास कराया है होडल में अपनी पार्टी का विधायक ना होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों का मान-सम्मान बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि शहर वासियों की मांग पर बस अड्डे को स्थानातरित कर उनमें पार्क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के लिए जल्द गांव भैंडोली में राजकीय महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
मर्रोली से माफिजलालपुर तक सडक निर्माण, गांव पेंगलतु में सरकारी अस्पताल, ग्राम पंचायत कौराली, लोहिना, भिडूकी व औरंगाबाद में स्टेडियम, गांव गुलाबत में डिस्पेंसरी, दीघौट में पीने के पानी के लिए पाइप लाइन, बहीन से लोहिना व लोहिना से बंचारी तक चौडी सडक, होडल से डाडका व आलीब्राहाम्ण तक सडक मार्ग, गढी के सरकारी स्कूल को बारहवीं कक्षा तक उपग्रेड, पलवल में सुगरमिल की क्षमता को बढाना, होडल व हसनपुर में विकास कार्य के लिए पांच-पांच करोड तथा ग्राम पंचायतों के विकास के लिए पंद्रह करोड रुपये देने की घोषणा की।
मिट्टी के कारीगरों की कला निखारने को विवि में शुरू होगा कोर्स : सीएम
रैली के इस मौके पर जिला उपायुक्त मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, एसडीएम गजेंद्र ङ्क्षसह, डीएसपी विवेक चौधरी, चेयरमैन महरचंद गहलौत, जिला मीडिया हरेंद्र तेवतिया, मुकेश सिंगला, पवन अग्रवाल, जयङ्क्षसह चौहान, मीडिया एडवाइजर सत्यवान शर्मा, हरिओम तिवारी, सुशील कुमार, चेयरपर्सन चमेली देवी सोलकी, धर्मेंद्र, जीतन सौरोत, गुलशन गर्ग के अलावा अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
– गौरव बंसल


Download Android App
Download iOS App



