सोनीपत : खरखौदा सैदपुर की गौशाला में पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने खट्टर सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गाय के नाम पर राजनीति करती है खट्टर सरकार। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा की भाजपा सरकार में नौकरियों के नाम पर लिए जा रहे है पैसे और करवाया जा रहा लोगों का अपहरण, इस पर जवाब दें खट्टर सरकार।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सैदपुर गांव स्थित गौशाला के वार्षिक उत्सव में शिरकत करने पहुंचे यहां पर उन्होंने जमकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार गाय पर राजनीति करती है लेकिन गाय के चारे तक के पैसे सरकार नहीं दे रही। हरियाणा में सरकार गाय के चारे के नाम पर 40 पैसे दे रही है जबकि दिल्ली सरकार 40 प्रति गाय चारा के नाम पर दे रही है उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार गाय के नाम पर राजनीति करती है।
वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेता द्वारा पशु चिकित्सक की हत्या मामले में मृतक की पत्नी ने मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि खट्टर सरकार में नौकरियों के नाम पर ना केवल पैसे लिए जा रहे हैं बल्कि हत्या भी हो रही है इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार गाय पर राजनीति कर रही है तो कम से कम गाय के लिए चारा उपलब्ध कराएं वहीं कार्यक्रम में बडोली गांव के पशु चिकित्सक की हत्या भाजपा नेता द्वारा किए जाने के मामले में मृतक की पत्नी ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और बताया कि उसके पति की हत्या भाजपा नेता द्वारा नौकरियों के नाम पर पैसे लेकर की गई।


Download Android App
Download iOS App



