रोहतक : हरियाणा में मुसलमानों के लिए अजीब और गजब फरमान जारी हुआ है। फरमान के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के लोग सार्वजिनक स्थल पर नमाज नहीं पढ़ेंगे और वो दाढ़ी भी नहीं रख सकेंगे। यह फैसला रोहतक के गांव टिटौली की पंचायत में लिया गया। खबरों के मुताबिक गांव की पंचायत गोवंश की हत्या से खफा थी।
सरकारी स्कूल में गत 22 अगस्त को एक बछड़ी की हत्या हो गई थी। आरोप यामीन नाम के युवक पर है। इसे लेकर ही मंगलवार शाम को करीब पौने चार बजे पंचायत शुरू हुई। इस पंचायत में लगभग 500 लोग शामिल हुए, जिनमें मुस्लिम भी थे। पंचायत में एक कमेटी बनाई गई।
कमेटी ने अपना फैसला पंचायत के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। फैसला लिया गया कि गांव में सार्वजनिक स्थल पर न तो कोई नमाज पढ़ेगा और न कोई बाहर से नमाज पढ़ाने आएगा। फैसला ये भी हुआ कि गांव के युवक बड़ी दाढ़ी नहीं रख सकेंगे। इसके साथ-साथ ये भी तय हुआ कि मुस्लिम अपने बच्चों के नाम अरबी या फारसी में नहीं बल्कि पहले की तरह हिंदी शब्दों में ही रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



