पंचकूला : पंचकूला के विकास में आज एक और अध्याय जुड़ गया जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 85.03 करोड़ रुपये की लागत से 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के साथ साथ पंचकूला जिला के लिए 234 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की नई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री मंगलवार को वर्तमान सरकार के चार वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व पंचकूला के सेक्टर-5 के रैली ग्राउंड में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और आज यह संयोग है कि चार वर्ष पूरे होने से पूर्व संध्या पर पंचकूला में ही उनका कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री ने विधायक ज्ञानचंद गुप्ता की मांग पर आशियाना लैटस के लिए 5 करोड़ रूपएए ओल्ड एज होम विस्तारीकरण के लिए 10 करोड़ए जिला स्तरीय डिजीटल लाईब्रेरी के लिए 8 करोड़ रूपएए सेक्टर 5 मनसा देवी कंपलेक्स में गंदे नाले को ढंकने के लिए 10 करोड़ रूपए उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने विधायक लतिका शर्मा की मांग पर कालका विधानसभा क्षेत्र के लिए पिंजौर में 100 करोड़ रूपए की लागत से फल एवं सब्जी मंडी, कालका के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को अपग्रेड कर 50 बेड का अस्पताल, पिंजौर में 20 बेड की सीएचसीए नानकपुर पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसीए इस्सरनगर से बक्शीवाला तक 8 करोड़ रूपए की लागत से पुल, पिंजौर मल्लाह सड़क पर बेरघाटी में 6 करोड़ रूपए की लागत से पुल, कालका शहर के लिए 20 करोड़ रूपए अलग से देने की घोषणा की।
इसके अलावा कालका विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में 8 सड़कों के लिए 21 करोड़ रूपए भी मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किए। पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि पंचकूला विधानसभा क्षेत्र पिछले सरकारों के समय क्षेत्रवाद का शिकार रहा। पंचकूला में चार वर्षों में जितने विकास कार्य हुए व पिछले 40 वर्षों में नहीं हुए, इसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है।
स्वास्थ्य देखभाल की सुविधाएं घर-द्वार पर पशुधन के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी : मनोहर लाल
(अनूप कुमार)