नारनौल : स्थानीय रेवाड़ी मार्ग स्थित सीएल फार्म हाउस में पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कार्यकर्ता सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और हम दोबारा हरियाणा को भाईचारे की नींव पर देश में नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बड़े दु:ख की बात है कि जो प्रदेश हुड्डा सरकार के कार्यकाल में विकास, प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, उद्योगीकरण, खेल खिलाड़ी और खेल खलिहान के मामले में देश में नम्बर वन पर था।
उसको भाजपा ने महिलाओं के खिलाफ अपराध, गैंग रेप, लूट, फिरौती, आगजनी और जान माल के नुकसान में नम्बर वन बना दिया है। इस जनविरोधी सरकार से आरपार की लड़ाई का समय आ गया है और हमें प्रदेश को दोबारा विकास के पथ पर लाने का संकल्प लेकर आगे बढऩा है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा नारनौल में 12 अगस्त को महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति यात्रा के लिए निमंत्रण देने आये थे।
प्रदेश को वापस विकास, भाईचारे के पथ पर लाना हमारी प्राथमिकता : दीपेन्द्र हुड्डा
कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए दीपेन्द्र ने कहा कि होडल, समालखा, मेवात और फतेहाबाद में मिले अपार जनसमर्थन के बाद पांचवें चरण की जनक्रांति यात्रा भी ऐतिहासिक होगी। जिसमें लाखों लोग शिरकत करेंगे। सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ भाजपा को सत्ता की चाभी दी थी मगर अब भाजपा का कार्यकाल खत्म होने को आया है।
– महेश कुमार


Download Android App
Download iOS App



