हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने रॉबर्ट वाड्रा जमीन घोटाले में उनके नाम पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के मामले को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कहा है कि हरियाणा में ऐसा कोई जमीन घोटाला नहीं हुआ।
राफैल सौदे में भ्रष्टाचार के मामले में प्रेस कान्फ्रेस करने आए हुड्डा ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमीन मामले में कोई सच्चाई होती तो उनके खिलाफ सरकार मुकदमा दर्ज कराती लेकिन परदे के पीछे होकर एक निजी आदमी से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में एक आयोग भी मनाया था लेकिन उसकी रिपोर्ट का भी इंतजार नहीं किया गया और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की रैलियों में भीड़ उमड़ रही है जिससे घबराकर भाजपा राजनीतिक बदले की भावना से कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है।


Download Android App
Download iOS App



