सोहना : यहां पर मंगलवार को प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अपने निर्वाचन क्षेत्र बादशाहपुर विधानसभा में विभिन्न गांवों की पदयात्रा की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि देकर की। प्रमुख समाजसेवी भाई राकेश जैन के अनुसार इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, विरेन्द्र यादव, मंगतराम बागड़ी, युवा मोर्चा नेता महेश यादव, भाजपा महिला मोर्चा से अन्नू यादव, रचना, मीनू शर्मा, सत्यप्रकाश जरावता आदि प्रमुख लोगों समेत खासी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ पदयात्रा में चल रहे है।
देखने में आया कि पदयात्रा में सबसे आगे डीजे साउंड सिस्टम लगी गाड़ी और उसके पीछे तिरंगा हाथ थामे युवा मोर्चा के 4 युवक चल रहे है। पद यात्रा के दौरान लोकनिर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ लोगों को जागरूक बनाया।
डिजिटल क्रांति के साथ घर द्वार पर पहुंचेगा इंडिया पोस्ट पेमैंट्स बैंक : राव नरबीर
– उमेश गुप्ता


Download Android App
Download iOS App



