गुरुग्राम: वाटिका ने गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर वाटिका इण्डिया नेक्स्ट और इसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया है। बुधवार को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने निवासियों के आग्रह पर सेक्टर-83 स्थित, वाटिका इण्डिया नेक्स्ट का जायजा लेने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर इस क्षेत्र में एक भी पुलिस स्टेशन नहीं है। इसी के मद्देनजर इस क्षेत्र में स्थायी पुलिस स्टेशन बनाने के लिए एक जमीन का चयन किया गया है। फिलहाल इस क्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस द्वारा 10 दिन के अन्दर अस्थायी पुलिस स्टेशन बनाएगी। वाटिका की तरफ से इस पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर वैन मुहैया कराएगी।
इन गाडिय़ों के लिए ईंधन, 24 घंटे सेवा प्रदान करने के लिए ड्राईवर और सिक्यूरिटी गार्ड भी मुहैया कराएगी। इसके अलावा सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जाएगी और सिक्यूरिटी को भी दुगुना किया जाएगा। इस मौके पर वाटिका लिमिटेड के निदेशक गौरव भाल्ला ने बताया कि लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हमारी परियोजनाओं में एक मजबूत सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने लिए हमने पुलिस के साथ हाथ मिलाया है ताकि वाटिका इण्डिया नेक्स्ट में एक पुलिस थाना बन सकें। हम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के भीतर एक एकड़ जमीन की पहचान कर चुकें हैं।
– सतबीर भारद्वाज


Download Android App
Download iOS App



