रोहतक : योग गुरू बाबा रामदेव ने कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी हमारी आजादी के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि रोगिंया हो या फिर बंगलादेशी किसी को भी अवैध रूप से रहने का अधिकार नहीं है। पहले ही एक कश्मीर से निपटा नहीं जा रहा और अब एक और कश्मीर तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बेहद खतरे की बात है। साथ ही बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि वर्ष 2025 तक पंतजलि विश्व का सबसे बड़ा उत्पाद केन्द्र होगा और भारत की जनता का ही पंतजलि केन्द्र है।
शुक्रवार को बाबा रामदेव रोहतक पहुंचे और अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ से मुलाकात की। रोहतक पहुंचने पर बाबा रामदेव का जोरदार स्वागत किया गया। बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि देश में अवैध रूप से रहे रहे विदेशियों को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह हमारी आजादी के लिए खतरा है और इससे अभी नहीं निपटा गया तो आगे और भी परिणाम गंभीर होगे।
बेरोजगारी देश की बड़ी समस्या : रामदेव
उन्होंने कहा कि अवैध रूप से जो भी व्यक्ति देश में रह रहा है, वह बेहद गलत है। आरक्षण के मुद्दे को लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि क्रीमी लेयर में भी उन व्यक्तियों को आरक्षण मिलना चाहिए, जो उसके हकदार है, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक देश में आरक्षण खत्म नहीं होता तब तक आर्थिक समानता नहीं हो सकती। बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि स्वेदशी उत्पाद केन्द्र विश्व का सबसे बडा उत्पाद केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि 2025 में विश्व में पंतजलि का कोई मुकाबला नहीं होगा और वह विश्व का सबसे बडा उत्पाद केन्द्र होगा। न्यूयार्क टाईम्स द्वारा बाबा रामदेव को प्रधानमंत्री बनने की खबर को लेकर उन्होंने कहा कि यह तो बड़ा अखबार है और इसका जबाव भी वही दे सकते है।
(मनमोहन कथूरिया)


Download Android App
Download iOS App



