पटौदी : महाकाल आश्रम भोड़ाकलां में तीन दिवसीय 108 कुंडीय अति महारूद्र यज्ञ के पहले दिन जहां लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां डाली वहीं राजनेताओं का भी तांता लगा रहा। यज्ञ में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणबीर सुरजेवाला, गुरुग्राम नगर निगम की मेयर मधु आजाद, कांग्रसी नेता सुधीर चौधरी, ग्राम के सरपंच यजुवेंद्र गोगली, तुलसीराम खंडेवला, पूर्व पालिका प्रधान ब्रह्म यादव, खलील नम्बरदार सहित अनेक गणमान्य लोगो ने यज्ञ में आहुतियां देकर धर्म लाभ कमाया।
आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिगिरी महाराज की अगुवाई में किए गए इस यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों साधु संतों ने भाग लिया।
राममंदिर निर्माण हर हाल में होगा चाहे अध्यादेश लाना पड़े : इस अवसर पर पत्रकारो से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का अपना वादा अवश्य पूरा करेगी।
राम सभी के आराध्य हैं। इसके लिए सरकार को चाहे अध्यादेश लाना पड़े या कानून बनाना पड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के पांचो नगर निगम चुनाव में अपने निशान पर चुनाव लड़ेगी और अपना मेयर बनाएगी।
अन्य दल चुनाव लड़ने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रहे है। भाजपा सरकार ने मेयर पद के चुनाव सीधे जनता से करवाने का नियम बनाकर एक बड़ी पहल की है। इससे निर्बाध रूप से विकास कार्य हो सकेगा।
भैयाजी जोशी ने बीजेपी पर बोला हमला , कहा – केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए जल्द बनाये कानून
(सैनी)