Benefits Of Ghee For Skin : रात में सोने से पहले घी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चेहरा होगा बेदाग आएगा निखार

Benefits Of Ghee For Skin : रात में सोने से पहले घी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, चेहरा होगा बेदाग आएगा निखार

Benefits Of Ghee For Skin

Benefits Of Ghee For Skin : चेहरे से जुड़ी समस्या लोगों को काफी परेशान कर देती है। चाहे वो पिंपल्स हो या फिर अनचाहे दाग-धब्बे। चेहरे से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए देसी घी काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, देसी घी आपके स्किन, बाल, हेल्थ के लिहाज से काफी असरदार है। लेकिन देशी घी के सौन्दर्य फायदे कम ही लोग जानते हैं। जी हां, देशी घी के प्रयोग से आपकी त्वचा ना सिर्फ कोमल व खूबसूरत बनती है बल्कि इसमें चमक भी आती है और अनचाहे दाग-धब्बो से छुटकारा भी मिलता है।

Highlight : 

  • चेहरे से जुड़ी समस्या होगी दूर
  • देसी घी स्किन के लिए फायदेमंद
  • अनचाहे दाग-धब्बो से छुटकारा

रूखी मुरझाई त्वचा के लिए फायदेमंद

अधिकतर लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के फायदों से अनजान रह जाते हैं। इसके लिए आपको बस हर रोज घी में कुछ चीजें मिलाकर अपने चेहरे की मसाज करनी है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क अपने आप नजर आने लगेगा। दरअसल, घी में कई प्रकार के वाइटल फैटी एसिड्स होते हैं जो रूखी मुरझाई त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और उसे नमी प्रदान करते हैं। तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस तरह देशी घी त्वचा को खूबसूरत और बेदाग बनाता है।

लगाएं घी के साथ हल्दी

Turmeric with Ghee
Turmeric with Ghee

चेहरे से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए घी के साथ हल्दी मिलाकर लगाने से मुरझाई त्वचा में नमी आती है। रोजाना इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि घी में कई प्रकार के वाइटल फैटी एसिड्स होते हैं जो रूखी मुरझाई त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं और उसे नमी प्रदान करते हैं। मुंहासों को कम करने में भी असरदार है।

घी और बेसन से बनाएं फेस पैक

Ghee and gram flour
Ghee and gram flour

घी और बेसन को एक साथ मिलाकर लगाने से त्वचा को नमी मिलने के साथ डेड स्किन से भी छुटकारा मिलता है। दरअसल, घी और बेसन से बना फेस मास्क स्किन को माॅइस्चराइज करने के साथ एक्सफोलिएट भी करता है। बता दें कि चेहरे पर इसे लगाने के लिए एक चम्मच बेसन में दो चम्मच घी मिलाकर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरा पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में तीन से चार बार जरूर लगाएं। काफी फायदेमंद साबित होगा।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।