Dussehra 2024: दशहरा पर अपने करीबियों को इन कोट्स के साथ करें विश

Dussehra 2024: दशहरा पर अपने करीबियों को इन कोट्स के साथ करें विश
Published on

दशहरा आज यानी 12 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। विजय दशमी का त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत की भावना को दिखाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके सतयुग की स्थापना की थी। दशहरा पर किए गए रावण दहन से हमें ये सीख मिलती है कि अपने मन की बुराइयों को भी जलाकर नष्ट कर देना चाहिए। इस दिन घरों में पूजन किया जाता है साथ ही मेला आयोजन किए जाते हैं। जहां शाम के समय रावण का दहन किया जाता है।

Source-Google Image
Source-Google Image

नवमी के दूसरे दिन यानी अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध करके धर्म की स्थापना की ही थी, इसके अलावा मां दुर्गा ने भी महिषासुर संहार किया था। जो इस दिन को काफी खास बनाता है। ऐसे में आप दशहरा के कुछ कोट्स के साथ अपने करीबियों की इस त्योहार की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए अपनों को भेजें ये संदेश

विजयादशमी का पर्व हो आपके जीवन में खुशियों का संचार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है यह पर्व, आप हमेशा खुश रहें

दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत, गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत दशहरा की शुभकामनाएं।

आपके जीवन में हमेशा खुशियां ही आए, यही कामना है इस दशहरे पर। दशहरा का त्योहार आपके जीवन में नई उमंग और उत्साह लेकर आए। हैप्पी दशहरा

जिस तरह भगवान राम ने बुराई का अंत करके किया था धर्म का उजाला। उसी तरह आपके जीवन में भी आए खुशियों का उजियारा।। हैप्पी दशहरा

आपके घर में हमेशा लक्ष्मी का वास हो, यही कामना है इस दशहरे पर। आपके सभी सपने पूरे हों, यही कामना है इस दशहरे पर। हैप्पी दशहरा

बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीद की आस, रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश, दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसे मां दुर्गा ने किया महिषासुर का संहार। भगवान श्रीराम ने किया रावण का अंत।। उसी तरह आपके जीवन का मिट जाए अंधकार।।। विजयदशमी से मिले विजय और खुशियों की आए बहार।।। हैप्पी दशहरा

धर्म की चारो और जय हो। अधर्म का नाश हो।। अंधकार का खात्मा हो और फैले सबमें प्रकाश।।। इस दशहरा बस यही है कामना आपको मिले खुशियों का आशीर्वाद

दशहरा है बुराई के नाश का प्रतीक। इसलिए मन के अंदर की कटुता, घृणा, द्वेष, का भी कर दीजिए इस दिन दहन।।। मन हो जाएगा पावन तो खुशियां आएंगी मनभावन।।। हैप्पी दशहरा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com