Health Tips: रोजाना 30 मिनट लगाएं दौड़, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, उम्र भी होगी लंबी

रोजाना 30 मिनट लगाएं दौड़, सेहत को मिलेंगे कई फायदे, उम्र भी होगी लंबी

Health Tips

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट हमेशा एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज की बात जब होती है तो वॉकिंग और रनिंग का नाम सबसे पहले आता है। आप दौड़कर या नियमित रूप से टहल कर अपने आपको फिट और सेहतमंद रख सकते हैं।

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद है एक्सरसाइज 
  • रोजाना जरूर करें एक्सरसाइज 
  • दौड़ लगाने से भी मिलते हैं कई फायदे

सेहतमंद रहने के लिए रनिंग

चुस्त-दुरुस्त और सेहतमंद रहने के लिए रनिंग सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। कई लोग सुबह-सुबह रनिंग करने निकलते हैं। कुछ लोग तेज दौड़ लगाते हैं और कुछ धीरे-धीरे दौड़ते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दोनों में से कौन ज्यादा बेहतर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्लो रनिंग भी बेहद फायदेमंद है। धीरे दौड़ने से दिल और दिमाग दोनों की सेहद सुधरती है। आइए जानते हैं स्लो रनिंग के फायदे…

running2

धीरे दौड़ने क्यों फायदेमंद

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, धीमी गति से दौड़ना सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी फायदा पहुंचाता है। स्लो रनिंग से कैलोरी आसानी से बर्न हो सकती है। इससे इंजरी का खतरा भी नहीं रहता है। सबसे खास बात है कि स्लो रनिंग ज्यादा देर तक कर सकते हैं। इससे ज्यादा दूरी भी तय कर सकते हैं।

running3

दिल की सेहत के लिए जबरदस्त है स्लो रनिंग

एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्लो रनिंग कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए जबरदस्त है। नियमित तौर पर धीरे दौड़ने से दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। इससे हार्ट की हेल्थ बूस्ट हो जाती है। हेल्दी लोगों का दिल स्लो रनिंग से काफी हेल्दी रहता है। इसे लेकर डॉक्टर की सलाह भी लेना चाहिए।

running4

स्लो रनिंग से ये भी फायदे

  • स्लो रनिंग से हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है।
  • धीरे दौड़ने से ब्लड प्रेशर की समस्या भी खत्म हो सकती है। हाई बीपी के मरीज को नियमित तौर पर स्लो रनिंग करनी चाहिए। इससे बीपी कंट्रोल में रहता है।
  • तनाव और एंजायटी की समस्या भी स्लो रनिंग से दूर हो सकती है।
  • धीमी गति से दौड़ने से जॉइंट्स और मसल्स पर कम तनाव पड़ता है, जिससे इंजरी का रिस्क भी कम हो जाता है।
  • स्लो रनिंग ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतर होती है। हालांकि, किसी गंभीर बीमारी में रनिंग से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।