क्या भारत में फिर बढ़ रहा है Covid-19 का खतरा? 260 नए मामले आए सामने

Covid-19
Covid-19
Published on

भारत में सोमवार को Covid-19 वायरस संक्रमण के 260 नए मामले सामने आए और इससे कोरोना में मरीजों की संख्या बढ़कर 1,828 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,317 हो गयी है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,076) है। आंकड़ों के अनुसार, Covid-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,69,931 हो गयी है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराक दी गयी हैं।

  • भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 260 नए मामले सामने आए
  • इससे कोरोना में मरीजों की संख्या बढ़कर 1,828 हो गयी
  • मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,317 हो गयी है
  • देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,05,076) है

कोरोना के बढ़ते केस बढ़ा रहे डर

इससे पहले रविवार को 335 आकड़ें सामने आ चुके हैं। इन बढ़ते केसेस की वजह से लोगों के दिलों में एक बार फिर कोरोना का डर बिठा दिया है। आकड़ों के अनुसार भारत में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 50 लाख 4 हजार 816 मामले आ आये हैं। दूसरी और हाल ही में 5 मरीजों की कोरोना से हुई मौत के बाद इसका आकड़ां बढ़कर 5 लाख 33 हजार 316 हो गया है। यदि बात करें इस वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या की तो यह 4 करोड़ 44 लाख 69 हजार 799 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत का रिकवरी रेट 98.81% तो वही मृत्यु दर 1.19% हो गया है। इसके अलावा हाल ही में केरल में कोरोना का सबवैरिएंट JN.1 भी पाया गया है जो डराने वाला है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति में यह सबवैरिएंट पाया गया है वह सिंगापुर से लोटा था जिससे कयास लगाएं जा रहे हैं कि यह वायरस सिंगापुर से व्यक्ति में पाया गया है जो एक बड़ा खतरा बन सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com