Periods Yoga: पीरियड्स के दौरान भी कर सकती हैं ये योग, क्रैम्प्स से मिलेगा छुटकारा

पीरियड्स के दौरान भी कर सकती हैं ये योग, क्रैम्प्स से मिलेगा छुटकारा

Periods Yoga

Periods Yoga: अगर आप पीरियड्स के दौरान भयंकर पेट दर्द, ऐंठन, पैर दर्द, पेल्विक एरिया में दर्द का सामना करती हैं, तो इसके लिए पेन किलर्स नहीं, बल्कि कुछ योगासनों को बनाएं अपने रूटीन का हिस्सा।

Highlights

  • कई लोगों को होता है अधिक दर्द
  • पीरियड पेन से राहत पाने के लिए करें योग

अपनाएं ये योगासन

आप भी अगर पीरियड क्रैंप से परेशान हैं तो आपको आज हम ऐसे योगासन बताएंगे जिससे आपकी तनाव, चिंता और टेंशन कंट्रोल में रहेगा। योगा एक्सपर्ट ने पीरियड पेन से राहत पाने के लिए कुछ खास आसन बताए हैं।

periods2

त्रिकास्थि करें

इसके लिए आप खास तरह के योगासन करना चाहिए। एक मैट लें उसमें सिर को दीवार के पास टेक लगा दें। दीवार के बगल में बैठें। लेट जाएं और अपने शरीर को मोड़ेय़ फिर अपने पैरों को दीवार के ऊपर ले जाएं। आपका त्रिकास्थि (कमर के पीछे की तिकोने हड्डी) फर्श पर रहे। इसलिए जितना जरूरी हो उतना पीछे की तरफ खिसकें। अपने हाथों को ऐसी जगह रखें जिससे आपको आराम मिलें। इससे तनाव और चिंता को आराम मिलता है।

लेग्स अप वॉल करने के फायदे

साइटिका के दर्द से राहत मिलता है। थाइयरॉइड फंक्शन में सुधार होता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से भी काफी ज्यादा राहत मिलता है। अगर आप ये एक्सरसाइज करेंगे तो आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पीठ के निचले हिस्से में जकड़न और बैचेनी की समस्या से निजात मिलेगा।

periods3

वैरिकोज नसों के लिए यह योगासन बहुत फायदेमंद होता है।

  • यह योगासान स्ट्रेस, टेंशन को कम करता है। नींद के पैटर्न में सुधार होता है।
  • पीरियड्स में अगर आपको रेग्युलर एक्सरसाइज करेंगे तो इससे आपकी सुस्ती और विकेनस दूर होगी। साथ ही मूड स्विंग की जो समस्याएं भी एक हद तक दूर होती है।
  • पीरियड्स में ब्रेस्ट में होने वाले सूजन भी एक्सरसाइज करने से कम होते हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स में ज्यादा भूख लगती है ऐसे में जब वह एक्सरसाइज करेंगी तो इटिंग डिसऑर्डर एक हद तक कंट्रोल रहेगा।
  • पीरियड्स में स्ट्रेस, चिड़चिड़ापन की समस्या भी होती है तो ऐसे लोग एक्सरसाइज करेंगे तो यह तकलीफ भी ठीक हो सकती है।

periods4

इन बातों का रखें ख्याल

  • खाली पेट ज्यादा भारी योग न करें या तुरंत खाने के बाद भी योग करना शुरू न करें।
  • योग कर रहे हैं तो ज्यादा टाइप कपड़े न पहनें इससे आपको असहज महसूस हो सकता है।
  • बॉडी को ज्यादा स्ट्रेस न करें।
  • सीढी पर ज्यादा चढ़ने औप उतरने ले बचना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।