भरतपुर में सरकारी चिकित्सकों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के विरोध में आज यहां जिला मुख्यालय के आरबीएम अस्पताल में सैकड़ो मरीजो ने जमकर हंगामा किया।
सूत्रों के अनुसार मरीजो ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सामने इकट्ठा होकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए चैम्बरों में बैठे डाक्टरो को जमकर खरीखोटी सुनाई। इसके बाबजूद मरीजो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नही हो सकी।
डाक्टरो ने अपनी हड़ताल की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी के चैम्बर के बाहर हड़ताल का नोटिस लगा कर दे दी है। डाक्टरो तथा मरीजो के बीच इस तनातनी को देखते अस्पताल परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सरकारी डाक्टरो के साथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ चिकित्सक भी अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे है।
हालांकि चिकित्सकों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए जिले के अस्पतालो में मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। हड़ताल को देखते हुए अधिकांश चिकित्सक मुख्यालय छोड़कर भूमिगत हो गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हड़ताल में शामिल डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. मनीष गोयल और डॉ. मुकेश वशिष्ठ को शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार