राजस्थान में शिक्षाविद् एवं पूर्व विधायक श्यामा कुमारी सेंगर का आज यहां अंतिम संस्कार किया गया। श्रीमती सेंगर को उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह एवं चन्द्रगुप्त सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी।
गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में किए कार्यो को याद किया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में गुलाबचन्द कटारिया, चितौडगढ़ सांसद सीपी जोशी, नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष रविन्द श्रीमाली, महापौर चन्द, सिंह कोठारी, सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक फूलसिंह मीणा, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी एल चौधरी, कुलपति जे पी शर्मा, कुलपति उमाशंकर नागदा, विधायक दलीचंद डांगी, उपमहापौर लोकेश द्विवेदी पूर्व विधायक गजेन्द्रसिंह शक्तावत, त्रिलोक पूर्बियां तथा अन्य कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
गौरतलब है कि श्रीमती सेंगर का कल शाम को निधन हो गया था। वह 87 वर्ष की थी। श्रीमती सेंगर वर्ष 1977 में कपासन विधानसभा क्षेत्र से विधायक निवार्चित हुई थी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान की ओर से हाल में उन्हें क्षत्रिय रत्न से सम्मानित किया गया था। वह पंचायत राज के प्रारंभिक काल में मावली ग्राम पंचायत की सरपंच रही। उनके पति जोधसिंह चौहान जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे।