लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आज का राशिफल (02 सितंबर 2021)

बाहर जाते समय ध्यान रखें, अन्यथा नई बीमारी जन्म ले सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा।

मेष (ARIES) : बाहर जाते समय ध्यान रखें, अन्यथा नई बीमारी जन्म ले सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। कोई नया कार्य मिल सकता है। आय के द्वार खुल सकते हैं। नये मित्रों से सम्पर्क बनेगा।

वृष (TAURUS) : नए रोजगार के लिए भाग-दौड़ अधिक हो सकती है। घर के किसी सदस्य से ईर्ष्या-भाव बना रहेगा।
आर्थिक उन्नति होगी। ऑफिस का कार्य अधिक रहेगा। माता- पिता से सुख की प्राप्ति होगी।

मिथुन (GEMINI) : वृहस्पति देव की अराधना करने से रुके हुए कार्य बनेंगे। पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें, अन्यथा धनहानि हो सकती है। घर में मरम्मत का कार्य करवा सकते हैं। किसी सगे सम्बंधी से मन-मुटाव रह सकता है। 

कर्क (CANCER) : शत्रु आपके कार्य में बाधा उत्पन्न करेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। पति-पत्नी में प्यार बना रहेगा। दांत दर्द की समस्या हो सकती है। बिगड़े कार्य बनेंगे तथा मन खुश रहेगा। 

सिंह (LEO) : कार्य को सुनियोजित तरीके से करेंगे। मन में पाठ-पूजा के प्रति श्रद्धा जागेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय ठीक नहीं हैं। कारोबार में उलझे रहेंगे। शेयर मार्केट के दाम बढ़ सकते हैं। मन में प्रसन्नता रहेगी।

कन्या (VIRGO) :  राज-दरबार में सम्मानित होंगे। साहित्यिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। किसी राजनेता से बहस हो सकती है। वाहन आदि चलाते समय ध्यान रखें। पेट में दर्द हो सकता है। कारोबार की स्थिति बेहतर होगी।

तुला (LIBRA) : विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में धन खर्च की अधिकता रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में दिक्कत होगी। रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। अचानक कोई नया दोस्त मिल सकता है। यात्रा ध्यान से करें।

वृश्चिक (SCORPIO) : किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बिजली का कार्य करते समय सावधानी रखें। मन में किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में दरार आ सकती है। घरेलू परेशानी बनी रहेगी।

धनु (SAGITTARIUS) : माता के प्रति लगाव अधिक रहेगा। बहन-बहनोई द्वारा आमंत्रित हो सकते हैं। अग्नि संबन्धी कार्यो से दूर रहें। संगोष्ठि समारोह में जाने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

मकर (CAPRICORN) : आय के नए साधन बनेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है। पेट में गैस की समस्या रह सकती है। घर में मांगलिक कार्य करने के योग हैं। नेत्र विकार की समस्या होगी। मनोकामना पूरी होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : उच्च पद की प्राप्ति होगी। विदेश जाने का मौका प्राप्त होगा। मन में किसी बात को लेकर झल्लाहट होती रहेगी। बच्चों की हरकतों से मन परेशान होगा। कारोबार में मन कुछ कम लगेगा। धन की प्राप्ति होगी।

मीन (PISCES) : किसी शादी-समारोह में जाने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक मण्डियों में जाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा किसी नई बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। नेत्र रोग से पीड़ित होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।