मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
नए क्लाइंट मिलने से आमदनी अच्छी होगी। स्वस्थ रहने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं। युवा किसी ट्रिप पर जा सकते है। अध्यात्म में मन लगाने से जीवन बेहतर होगा रिलेशनशिप में मजबूती लाने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- सफेद
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
अतिरिक्त धनलाभ से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। फिट रहने के लिए वर्कआउट शुरू करें। अच्छी नौकरी की तलाश में अभी वक्त लगेगा। पुश्तैनी प्रोपर्टी आपके नाम हो सकती है। प्रेमी आपके साथ समय बिताने के लिए उत्साहित रहेगा।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट रेड
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करें। कोई सहकर्मी आपसे मदद मांग सकता है। घर पर मेहमानों के आने से खशुहाली आएगी। रियल एस्टेट में निवेश के लिए समय अच्छा है। समाज में अधिक लोगों के साथ संपर्क बनाए रखें।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पीच
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
नए व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करें। बिजनेस ट्रिप से अच्छा धनलाभ होगा। प्रेम प्रसंग को मजबूत करने के लिए कुछ नया करें।
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- स्काई ब्लू
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
बिजनेस ट्रिप के दौरान कई आकर्षक डील मिलेगी। पार्टनर आपसे कुछ डिमांड कर सकता है। रिश्तेदार से मिलने दूसरे शहर जाएंगे। आपकी सलाह किसी के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। रोमांस के अवसर को हाथ से ना जाने दें।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- लाइट रेड
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
निवेश से पहले एक्सपर्ट से राय लें। नई नौकरी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। छुट्टियों के दौरान नई जगह एक्सप्लोर करेंगे। प्रेम प्रसंग में ढीला रवैया पार्टनर को पसंद नहीं आएगा।
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- ऑरेंज
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
कार्यक्षेत्र पर सहकर्मी आपकी मदद करेंगे। अतिरिक्त खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। जल्द नया घर खरीद सकते है। किसी पार्टी समारोह का निमंत्रण मिल सकता है।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- रोज़ी ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
अच्छी आमदनी से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर पर मेहमान आने से वक्त बर्बाद होगा। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- क्रीम
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
आपकी सलाह से लोगों के बिगड़े काम बनेंगे। नई डील साइन करते वक्त सावधान रहें। छुट्टियों के दौरान भरपूर मौज-मस्ती करेंगे। किसी पुराने मित्र या प्रेमी से मुलाकात होगी। पार्टनर आपके लिए डिनर प्लान कर सकता है।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- कॉफी
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
निवेश के कई आकर्षक सौदे मिलेंगे। फिटनेस की ओर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। लंबी यात्रा के दौरान किसी को साथ लेकर जाए। प्रेमी के लिए वक्त निकालना आज मुश्किल होगा।
शुभ अंक- 2, शुभ रंग- लेमन
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
आज कई अनजान स्रोत से धनलाभ होगा। व्यस्त होने के बावजूद वर्कआउट के लिए समय निकालें। आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज बाहर जाने के प्लान फेल हो सकते हैं। किसी करीबी से अच्छी खबर प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 5, शुभ रंग- रेड
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
अच्छे सेहत के लिए जंक फूड से दूर रहें। बाहरी लोग आपके लिए रूकावट पैदा करेंगे। परिवार और माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम प्रसंग को विवाह में बदलने के लिए समय अच्छा है।
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- बॉटल ग्रीन