मेष (ARIES) : परिवार के किसी सदस्य के साथ चल रहे वाद-विवाद का समाधान आज हो जाएगा। शिकवे दूर होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। बुजुर्ग लोग जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए योगा-व्यायाम पर ध्यान दें।
वृष (TAURUS) : प्रभावशाली लोगों के साथ रहने पर आपके अन्दर सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। आप अपनी किसी भी जिम्मेदारी को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
मिथुन (GEMINI) : संतान की किसी समस्या का समाधान करने से उसके मनोबल को बनाकर रखेगा। सगे-संबंधियों के खातिरदारी में समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत के अनुरूप लाभ की स्थिति कम रहेगी। धैर्य बनाए रखें। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
कर्क (CANCER) : किसी भी क्षेत्र में निवेश करने से पहले इसके बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल अवश्य करें। दलालों द्वारा धोखा मिलने का भय बन सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। पत्नी का भावात्मक एवं वैचारिक सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह (LEO) : जमीन-जायदाद संबंधी किसी मामले को हल करने के लिए समय उत्तम है। कुछ अनावश्यक खर्च करने की जरूरत पड़ सकती है जिसमें कटौती करना संभव नहीं है। सरकारी कर्मचारी की अस्थाई रूप से ड्यूटी कहीं और लग सकती है।
कन्या (VIRGO) : स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी समस्याएं आती रहेंगी। तनाव न लें, सावधान बरतें और सुरक्षा िनयमों का पालन अवश्य करें। रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ेंगे। खर्च के मामले में जरूरत से ज्यादा दरिया दिली न दिखाएं। बजट का ध्यान रखें।
तुला (LIBRA) : मन में आ रहे नकारात्मक विचारों के कारण स्वयं को दुखी कर सकते हैं अतः कुछ समय धार्मिक गतिविधियों में अवश्य बिताएं। मानसिक राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में हो रही बाधा से चिंता बनी रह सकती है। धैर्य बनाए रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : वित्तीय संबंधी मामलों में की गई आिफशियल यात्रा सफल रहेगी। हस्ताक्षर करने से पूर्व दस्तावेजों को भली भांति पढ़ लें, अन्यथा थोड़ी लापरवाही बड़ी समस्य का कारण बन सकती है। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु (SAGITTARIUS) : नौकरीपेशा व्यक्ति आफिस के महत्वपूर्ण कार्यों को समय से पूर्ण करने का प्रयास करें अन्यथा उच्चाधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। शाम के समय किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने पर मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।
मकर (CAPRICORN) : दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर के आवश्यक कार्यों में समय व्यतीत होगा। कुछ समय बच्चों के बीच अवश्य बिताएं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति चिंता बनी रहेगी।
कुम्भ (AQUARIUS) :महिलाएं किसी असंभव चीज को पाने की कोशिश न करें। किसी परेशानी में पड़ सकती हैं। व्यवसाय एवं कारोबार से जुड़े लोग आज के िदन उधारबाजी न करें। पैसा मिलने में दिक्कत खड़ी हो सकती है। पारिवारिक दायित्वों का निवर्हन करें।
मीन (PISCES) : राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी गैर-कानूनी कार्यों में जोखिम न उठाएं। मानहानि का दोष लग सकता है। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाएं। जनसंपर्क के बीच मित्रवत व्यवहार रखें। बेटी से अत्यधिक लगाव रहेगा।