मेष (ARIES) : आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। सरकारी कर्मचारी से सहयोग प्राप्त हो सकता है। भवन निर्माण का कार्य प्रारम्भ करने के शुभ योग हैं। घर में पैतृक संपत्ति के बारे में वाद-विवाद हो सकता है।
वृष (TAURUS) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता-पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। गरीबों की मदद कर सकते हैं। किसी कल्याणकारी संस्था में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन (GEMINI) : सैन्य क्षेत्र में साहस का परिचय देंगे। व्यवसाय को विस्तार रूप देने की कोशिश करेंगे। यात्रा करते समय सावधान रहें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। सेहत के खराब चलते कई काम अधूरे रह सकते हैं।
कर्क (CANCER) : नये मित्र के साथ व्यापारिक सम्बंध बनेंगे। मन किसी नए कार्य के प्रति उत्साह जाग्रित करेगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के बारे में भाई-बहनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
सिंह (LEO) : प्रेमी-प्रेमिका के साथ संबन्ध अच्छे रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुधार हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हो सकती है। किसी उच्चाधिकारी से बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। पड़ोसी से विवाद न करें।
कन्या (VIRGO) : भवन-निर्माण का कार्य आरम्भ करा सकते हैं। अनुसंधान के क्षेत्र में नई-नई वस्तुओं की खोज करेंगे। बुद्धिजीवों द्वारा सम्मानित होंगे। उच्चाधिकारी से मुलाकात हो सकती है। यात्रा ध्यान से करें।
तुला (LIBRA) : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी देश-दुनिया की खबरों में रुिच रखेंगे। घर में हवनादि कर सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई का अच्छा समय है। मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके व्यवसाय में किसी महिला मित्र की साझेदारी हो सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : उच्च विचारों से प्रभावित होंगे। मन में कुछ नये कार्य करने की योजना बन सकती है। पत्नी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में स्वागत के लिए बुलावा आ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर (CAPRICORN) : संगीत एवं मनोरंजन की दुनिया में ऐश्वर्य प्राप्त होगा। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मन में बड़ों के प्रति आदर का भाव रहेगा। वाणी को नियंत्रित रखें, छवि खराब हो सकती है। करोबारी उलझने रहेंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : औद्योगिक एवं तकनीकी क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों पर खर्च तथा एेश्वर्यपूर्ण साधनों पर ध्यान रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत हासिल हो सकती है।
मीन (PISCES) : समाज के अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें। बड़ों का सम्मान करेंगे। उच्च शिक्षा की डिग्री प्राप्त हो सकती है। घरेलू जानवरों से प्रेम बना रहेगा। मेडिकल के क्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है। शत्रु से सावधान रहें।