मेष (ARIES) : शेयर मार्केट एवं रियल स्टेट के क्षेत्र में निवेश करना आपके लिए लाभदायक साबित होगा। महत्वपूर्ण कागजातों को संभाल कर रखें। विद्यार्थी वर्ग आगामी परीक्षा की रणनीति बनाकर अध्ययन करें। लाभ मिलेगा।
वृष (TAURUS) : विद्यार्थी वर्ग सोशल मीडिया एवं घूमने-टहलने में अपना समय बर्बाद न करें। लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केन्द्रित रखें। सफलता के योग बन सकते हैं। किसी असमंजस की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।
मिथुन (GEMINI) : कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों के दस्तावेज को संभालकर रखें। गुम होने का भय है। युवा वर्ग किसी खास मित्र के साथ महत्वपूर्ण कार्य के सिलसिले में नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। जेबकतरों से सावधान रहें।
कर्क (CANCER) : राजनीतिक कार्यों में आपकी सहभागिता बनी रहेगी। नए कार्यों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आईटी सैक्टर के अध्ययनरत विद्यार्थी को अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। धैर्य बनाए रखें।
सिंह (LEO) : परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। दूर-दराज की यात्रा सफल रहेगी। किसी अनजान व्यक्ति से मेल-मिलाप करते समय ध्यान रखें। अपनी किसी महत्वपूर्ण योजनाओं को गुप्त रखें।
कन्या (VIRGO) : कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। अतः अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। प्रेमी युगल को पारिवारिक स्वीकृति मिलेगी।
तुला (LIBRA) : आज पिता द्वारा भाइयों से संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। किसी सदस्य की नाराजगी बनी रह सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें, सफलता के योग हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : शिक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में शोधकर्ता युवाओं को महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट पर सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
धनु (CAPRICORN) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य किसी सदस्य का रिश्ता आ सकता है। संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर निगरानी बनाए रखें। मानहानि की आशंका है।
मकर (CAPRICORN) : सरकारी कर्मचारी अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। दूर-दराज की यात्रा स्थगित कर दें। शत्रुओं से सावधान रहें।
कुम्भ (AQUARIUS) : पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी नन्हें मेहमान की किलकारी गूंज सकती है। नौकरी-पेशा महिलाएं व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में उचित तालमेल बनाए रखें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।
मीन (PISCES) : व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धि देने में मदद करेगी। पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक बनी रहेंगी। भाइयों द्वारा आज पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो सकता है।