मेष (ARIES) : व्यक्तिगत कार्यों में सफलता मिलने से आनन्द प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में कुछ नए अनुबन्ध प्राप्त होंगे जो आर्थिक दृष्टि से लाभदायक साबित होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खांसी, जुकाम एवं सिरदर्द हो सकता है।
वृष (TAURUS) : परिवार के सदस्यों के साथ आपसी तालमेल से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी छवि एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें। कारोबार में विस्तार होता रहेगा।
मिथुन (GEMINI) : कठिन से कठिन कार्यों को अपने मजबूत इरादों से पूरा करने में सक्षम हैं किन्तु कभी-कभी दूसरों की बातों में आकर स्वयं की हानि कर बैठते हैं। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) :आज आप घर की साज-सज्जा एवं रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम संबन्धी योजना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रशासन की ओर से कोई निराशाजनक समाचार प्राप्त हो सकता है।
सिंह (LEO) : आज आप घर की साज-सज्जा एवं रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम संबन्धी योजना बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को प्रशासन की ओर से कोई निराशाजनक समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या (VIRGO) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संबन्धों में पारदर्शिता बनाए रखना अति आवश्यक है। महिला मित्र के साथ व्यावसायिक सांझेदारी कर सकते हैं। समय अनुकूल है। गैस व कब्ज की कुछ शिकायत हो सकती है।
तुला (LIBRA) : घर के रख-रखाव संबन्धी कार्यों में आपकी रुचि उत्पन्न होगी। शाम को दोस्तों के साथ किसी पार्टी में आनन्द उठा सकते हैं। मजदूर वर्ग को मालिक के द्वारा मुनाफा मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज के दिन दोपहर के बाद कोई जोखिम भरे कार्य न करें। धन का लेन-देन करते समय सावधानी रखें अन्यथा धन हानि की आशंका बन सकती है। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है।
धनु (SAGITTARIUS) : कारोबार में विस्तार की योजना बनेगी। जनसंपर्क से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति हो सकती है। आप अपनी कार्यक्षमता का पूर्ण इस्तेमाल करेंगे।
मकर (CAPRICORN) : आज कुछ शारीरिक कष्ट रहेगा, लापरवाही न करें। किसी चिकित्सक से उचित सलाह अवश्य लें। परिवार में गृहणियों का आपस में मनमुटाव बन सकता है। माता-पिता बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
कुम्भ (AQUARIUS) : पैतृक संबन्धी संपत्ति का बंटवारा हो सकता है। लम्बे अरसे से रुका हुआ कोई कार्य आज शाम तक पूर्ण हो जाएगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होने से प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन (PISCES) : यात्रा करते समय किसी अजनबी पर भरोसा न करें। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। विद्यार्थी वर्ग को साक्षात्कार में सफलता मिल सकती है, शिक्षा एवं तकनीकी के क्षेत्र में भाग्योदय होगा। सेहत का ध्यान रखें।