मेष (ARIES) : कार्य क्षेत्र में विगत समय से चल रहे कर्मचारियों के साथ िववाद का समाधान आज मिल जाएगा। किसी नई पार्टी द्वारा बड़ा आर्डर मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति की पदोन्नति हो सकती है। माता-पिता का भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा।
वृष (TAURUS) : शैक्षिक जगत से जुड़े अध्ययनरत युवा वर्ग को किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा विशेष लाभ मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। समाज के अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें अन्यथा अपयश मिलने की आशंका बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते हैं। दोपहर के बाद कुछ आकस्मिक खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। यात्रा आदि करते समय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, कुछ कष्ट मिलने की आशंका बन सकती है।
कर्क (CANCER) : कार्य क्षेत्र में उत्पन्न हो रही बाधाएं किसी उच्च अधिकारी की मदद से दूर होगी मानिसक राहत मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग मन की चंचलता को नियंत्रित करें। गपशपबाजी में समय बर्बाद न करें। आगामी परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक आने की योग बन रहे हैं।
सिंह (LEO) : प्रेमी युगल अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखकर कोई ठोस निर्णय लेने की कोशिश करें अन्यथा समाज एवं परिवार में अपयश मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बुजुर्ग वर्ग को वात, पित्त संबंधी शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कन्या (VIRGO) : आपके अंदर कुछ नई कला सीखने की उत्सुकता रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मेलजोल बढ़ सकता है। जीवन के प्रति सकारात्मक, दृष्टिकोण आपके व्यक्तित्व को रिखारेगा। शाम के समय पति-पत्नी में किसी मुद्दे को लेकर हल्की नोकझोंक हो सकती है।
तुला (LIBRA) : व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिद्वंिद्वयों से कड़ी स्पर्धा करनी पड़ सकती है। कोई जोखिम भरे कार्य न करें अन्यथा हानि हो सकती है। घर में किसी मित्र या सगे-संबंधी के आने से मन प्रसन्न रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए उचित खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक (SCORPIO) : घर की मरम्मत एवं सुधार संबंधी कोई कार्य आरंभ करा सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी बंटवारे संबंधी बात को लेकर भाइयों में अनबन की स्थिति बन सकती है। मित्र के वैचारिक सहयोग से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
धनु (SAGITTARIUS) : छोटी-छोटी बातों को लेकर मन को मायूस न करें, लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित रहें। वाहन एवं मशीनरी संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें, चोट लगने की कुछ आशंका बन सकती है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए धार्मिक स्थलों पर जाएं।
मकर (CAPRICORN) :नौकरी पेशा व्यक्ति को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यभार बढ़ सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज के अराजकतत्वों से दरी बनाए रखें। किसी बड़े बुजुर्ग का पथ-प्रदर्शन आपके लिए सौभाग्य प्रदान करेगा। योगा एवं व्यायाम पर विशेष ध्यान दें।
कुम्भ (AQUARIUS) : तकनीकी एवं खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। कर्मचारियों की लगन व मेहनत से अच्छालाभ प्राप्त होगा। जन संपर्क से रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से कुछ मानसिक कष्ट मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
मीन (PISCES) : आज भाग्य का सितारा प्रबल होकर रुके हुए कार्यों में गतिशीलता प्रदान करेगा। प्रापर्टी में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। बाहर निकलते समय बीमारी से बचने के लिए नियमों का पालन करें।