लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

आज का राशिफल (30-अक्टूबर-2018)

NULL

1 7

मेष (ARIES) : 21 मार्च से 20 अप्रैल: आपकी लोकप्रियता में चार चांद लगेंगे। युवा जातकों के लिए विवाह के उचित प्रस्ताव आएंगे। वैवाहिक जीवन मजबूत होगा। छुट्टियां मनाने के लिए बजट के अंदर पैकेज मिलेगा। दिल की बात शेयर करेंगे। प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं होंगे।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गहरा ग्रे।

2 5

वृष (TAURUS) : 21 अप्रैल से 20 मई : कार्यक्षेत्र मे दूसरों पर हावी न हो। हाथ की तंगी परेशान करेगी। व्यक्तिगत जीवन की समस्याएं सुलझानी होंगी। सिर्फ खाने-पीने के परहेज से बात नहीं बनेगी। सेहतमंद जीवन के लिए कसरत भी जरूरी है। दोस्तों के साथ यात्रा करने से रीफ्रैश हो जाएंगे।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे।

3 5

मिथुन (GEMINI) : 21 मई से 21 जून :  परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छा समय है। रोमांस के लिए अच्छा समय है। आपकी सामाजिक छवि में लगातार निखार होगा। कार्यक्षेत्र के बदलाव प्रभावहीन रहेंगे। कई स्रोतों से धनागमन आर्थिक सुख समृद्धि बढ़ाएगा। यात्रा से पहले तैयारी अच्छी तरह कर लें।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : केसरिया।

4 6

कर्क (CANCER) :  22 जून से 23 जुलाई : विदेश यात्रा की प्रबल संभावनाएं रहेंगी। रीयल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए कमाई का दौर है। कार्यक्षेत्र में बदलाव जरूरी होंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ सहकर्मी के साथ बांटेंगे। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला।

5 5

सिंह (LEO) : 23 जुलाई से 22 अगस्त :सेहतमंद जीवन का आनंद उठाएंगे। सुख आपके कदमों में होगा। बुजुर्गों को जीवनशैली से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी। करियर के लिए भाग्यशाली समय है। घर में परिजनों को खाने पर निमंत्रित कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ मेलजोल बढ़ेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन।

6 5

कन्या (VIRGO)  : 23 अगस्त से 22 सितंबर : नया काम शुरू करें। अपनी योग्यता के बल पर तरक्की करेंगे। नई नौकरी मिल सकती है जहां ओहदा और सैलरी बेहतर होगी। सोने का कारोबार कर रहे जातकों को लाभ होगा। बच्चों की परफोर्मेंस से खुश नहीं होंगे। प्रेम संबंध में अपनी हद समझें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्ल्यू।

7 5

तुला (LIBRA)  : 23 सितंबर से 23 अक्तूबर : रिश्तेदारों से मिलेंगे। उत्सव की सोच उत्साहित रखेगी। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होगा। लंबी दूरी की यात्रा दिलचस्प रहेगी। प्रोपर्टी खरीदने के लिए लोन आसानी से मिल जाएगा। बढ़ती कीमतों का दबाव महसूस होने लगा है। धन बचाने की जद्दोजहद में लगे रहेंगे।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लेवेंडर।

8 5

वृश्चिक (SCORPIO) : 24 अक्तूबर से 21 नवंबर : करीबी की सेहत चिंता का विषय बनेगी। जूनियर्स के काम का श्रेय मिलेगा। लीडर की भूमिका अदा करें। व्यवसायीयों के क्लाइंट की गिनती बढ़ती जा रही है। काम के दबाव में परिवार नजरअंदाज हो रहा है। प्रेमी या प्रेमिका आप पर विवाह के लिए दबाव डालेंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : पीला।

9 5

धनु (SAGITTARIUS)  : 22 नवंबर से 21 दिसंबर : कामकाज से जुड़े मसलों पर बातचीत करें। नए काम में अनुभवी लोगों से मदद लें। आर्थिक सुख समृद्घि रहेगी। फिटनेस रुटीन अपनाते हुए सेहतमंद रहेंगे। परिवार के सदस्य आपको नाखुश कर सकते हैं। बजट के अंदर रहने का उचित इंतजाम हो जाएगा।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा भूरा।

10 5

मकर (CAPRICORN) : 21 दिसंबर से 19 जनवरी : इनकम बढ़ाने के जरियों के बारे में सोचने का समय है। अभी थोड़ा हाथ कसें। बाद में खुलकर खर्चा करें। अनुशासित जीवनशैली अपनाते हुए स्वस्थ व सुखी रहेंगे। छात्रों की परफोर्मेंस बेहतर से बहतेरीन हो रही है। कार्यक्षेत्र मे वरिष्ठ अधिकारियों की नजरों में आएंगे।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : क्रिमसन।

11 5

कुम्भ (AQUARIUS) : 20 जनवरी से 18 फरवरी : नापसंद चीजों को पसंद करने लगेंगे। कार्यस्थल पर सलाह मानी जाएगी। काम से जुड़े अधिकारों का प्रयोग नहीं करें। मेहमान घर में रौनक ले आएंगे। घर में किसी पार्टी का आयोजन का विचार भी बना सकते हैं। प्रेमी या प्रेमिका अकेलापन महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : रोजी ब्राउन।

12 5

मीन (PISCES) : 19 फरवरी से 20 मार्च :  गैरजरूरी सामान की खरीददारी करेंगे। जंक फूड से तौबा करें, इससे सेहत और फिगर दोनों खराब होगी। छात्रों को सहपाठियों के साथ चलना मुश्किल लग रहा है। कार्यक्षेत्र में दस्तावेजों की अदला-बदली हो सकती है। बच्चों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास करवाएं।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।