मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) :एक नई योग्यता और कौशल से रोजगार बढऩे की संभावना है। बजट के अंदर रहने की कोशिश करें। वजन नियंत्रित करने के लिए जिम ज्वॉइन करने की सोच सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य विवाह कराने के संकेत दे सकता है। किसी जगह घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-17, शुभ रंग-वॉयलेट।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :आर्थिक मोर्चे पर कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत को लेकर दी गई किसी की सलाह आपके काम आएगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ महत्वपूर्ण करने में कामयाब होंगे। घर का माहौल सुधारने की कोशिश करेंगे। किसी करीबी के साथ प्रॉप्रर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। शुभ अंक-1, शुभ रंग-नांरगी।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :धन लाभ के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारियों से बचने के लिए जरूरी सावधानी लेते रहें। करियर में तरक्की के लिए सीनियर्स को प्रभावित करने की कोशिश करें। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। कहीं छुट्टियों पर जाने की इच्छा होगी। शुभ अंक-7, शुभ रंग-सियान।
कर्क (CANCER) (22जून से 22जुलाई) : कार्यक्षेत्र पर कोई जटिल मामला हल होने से संतुष्ठि महसूस करेंगे। किसी बीमारी में घरेलू उपचार अपनाने से फायदा होगा। धन कमाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। घर के कामों में मदद पाने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करेंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का नीला।
सिंह (LEO) (23 जुलाई से 22 अगस्त) :प्रोफेशनल मोर्चे पर मिला कोई ऑफर करियर को नई दिशा देगा। किसी यात्रा पर जाना महंगा पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को चालाकी से संभालने की जरूरत है। खानदानी प्रॉप्रर्टी से भावनात्मक लगाव के कारण बेचना मुश्किल होगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-लेवेंडर।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) :कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। सेहतमंद रहने के लिए खानपान पर ध्यान दें। किसी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले दूसरों से सलाह ले लें। घर के कामों में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। किसी खूबसूरत जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-2, शुभ रंग-पीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :मुसीबत के समय किसी अपने की मदद करने से संबंध मजबूत होंगे। करियर को लेकर दिन अच्छा रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए जरूरी सतर्कता बरतें। आपका कोई दोस्त पैसों को लेकर आपकी मदद करेगा। घूमने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-15, शुभ रंग-मरुन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :परिवार के सदस्य आपकी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। घर के लिए किसी महंगी चीज की खरीददारी कर सकते हैं। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। शुभ अंक-5, शुभ रंग-हल्का नीला।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले के चलते राहत की सांस लेंगे। परिवार के किसी सदस्य पर गर्व महसूस करेंगे। किसी घर को खरीदने की सोच सकते हैं। पढ़ाई को लेकर दिन अच्छा रहेगा। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सफेद।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :किसी चीज में निवेश करने से लाभ होगा। तनाव दूर करने के लिए शांत रहने की कोशिश करें। यूनिफॉर्म सर्विस से जुड़े लोगों के तरक्की मिलने के योग हैं। किसी एंडवेचर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी को लेकर असमंजस महसूस करेंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-ग्रे।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) :आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी क्षमता और प्रतिभा से सभी को प्रभावित करेंगे। घर पर कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। शुभ अंक-4, शुभ रंग-केसरिया।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च): सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। किसी चीज में सोच समझकर ही निवेश करें। कार्यक्षेत्र पर किसी चीज को करने में व्यस्त रहेंगे। परिवार से प्यार और सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉप्रर्टी को अच्छे दाम में खरीदने में कामयाब होंगे। रिलेक्स महसूस करेंगे। शुभ अंक-2, शुभ रंग-सफेद।