मेष (ARIES) : मित्र के साथ कोई नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। कार्य के सिलसिले में किसी नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में विवाह योग्य किसी व्यक्ति का रिश्ता तय होने से खुशी का माहौल रहेगा। फिजूलखर्ची से बचें। बजट का ध्यान रखें।
वृष (TAURUS) : किसी नए वाहन एवं मकान खरीदने की योजना बन सकती है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। वित्तीय संबंधी मामलों का लेन-देन करते समय सोच-विचार अवश्य करें, धोखे की आशंका बन सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन (GEMINI) : समाज के कल्याण के लिए सार्वजनिक मंच से संबोधन कर सकते हैं। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन सकती हैं। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर बहुत अधिक गम्भीर रहेंगे। सफलता के योग हैं, धैर्य बनाए रखें। उपलब्धि अवश्य मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) : साझेदारी संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किन्तु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को लापरवाही में न लें, तुरन्त किसी अच्छे डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
सिंह (LEO) : आपके उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलके लोगों के सामने आएगी। विरोधियों से किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में न उलझें, क्योंकि उसकी वजह से आपकी मानहानि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
कन्या (VIRGO) : राजनीति में कुछ खास करीबियों से किसी बात को लेकर मनमुटाव बन सकता है। पार्टी में विघटन होने की संभावना बन सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने भावी लक्ष्य के प्रति ध्यान केन्द्रित रखें। आगामी परीक्षा में सफलता के योग बन सकते हैं।
तुला (LIBRA) : गृहणियां परिवार के किसी सदस्य के साथ तनाव उत्पन्न कर सकती हैं। लड़ाई-झगड़े में शब्दों की मर्यादा बनाए रखें। स्वयं की मानहानि से बचें। मायके पक्ष से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। राजकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियों को सरकार द्वारा लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक (SCORPIO) : आर्थिक क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, अपने व्यावसायिक कागजातों को भली-भांति संभाल कर रखें। उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है। पारिवारिक वातावरण ठीक रहेगा। पत्नी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा।
धनु (SAGITTARIUS) : लेखन कार्य में सफलता मिलेगी। सार्वजनिक मंच से आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरम्भ कर सकते हैं। मजदूर वर्ग बिल्डिंग एवं मशीनरी का कार्य करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का भय है।
मकर (CAPRICORN) : सुरक्षा विभाग से जुड़े व्यक्तियों को सरकार द्वारा अतिरिक्त लाभ की घोषणा की जा सकती है। सैन्य क्षेत्र में साहसिक प्रदर्शन से प्रमोशन मिलने की संभावना बन सकती है। परिवार में शारीरिक बीमारी को लेकर किसी सदस्य के बारे चिन्तित हो सकते हैं। डाक्टर से उचित सलाह लें।
कुम्भ (AQUARIUS) : बीमा, शेयर मार्किट, रियल स्टेट एवं किसी इलेक्ट्रानिक उपकरण में अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनयिक संबंध मजबूत रहेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। कुछ प्रभावशाली व्यक्ति के मुलाकात से आर्थिक स्थिति में गतिशीलता आएगी। आय के साधन बढ़ेंगे।
मीन (PISCES) : गृह निर्माण कार्य एवं साज-सज्जा संबंधी कार्य आरम्भ करा सकते हैं समय शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शाम के समय किसी जरूरतमंद लोगों की मदद करने से खुशी महसूस होगी। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामला अभी लंबित रहेगा।