मेष (ARIES) 21 मार्च से 20 अप्रैल :
जिस किसी काम में आप हाल ही में शामिल हुए हैं उसके साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। आर्किटेक्ट और इंजिनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लाइफस्टाइल में परिवर्तन का असर आपकी सेहत पर नजर आने के संकेत हैं।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-मजेंटा।
वृष (TAURUS) 21 अप्रैल से 20 मई :
कुछ चीजों को थोड़ा वक्त देने की जरुरत है। समाजिक क्षेत्र में खुद को स्थापित करने के लिए आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होती नजर आ रही है। आज किसी के साथ बहस में पडऩे से बचें। सेहत अच्छी रहने की उम्मीद है।
शुभ अंक-22
शुभ रंग-इंडिगो।
मिथुन (GEMINI) 21 मई से 21 जून :
किसी नए उद्दयम में हाथ आजमा सकते हैं। आज परिवार के साथ अच्छा दिन बिताए जाने की उम्मीद है। सबके साथ समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को आगे ले जाने का विचार कर सकते हैं। ट्रिप रोमांचक रहने के साथ-साथ रिफे्रसिंग भी साबित होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग-नारंगी।
कर्क (CANCER) 22 जून से 23 जुलाई :
परिवार या कार्यक्षेत्र में आप दूसरों के मामले में दिलचस्पी लेना शुरू कर सकते हैं। यात्रा पर जाने की प्लानिंग आगे के लिए टाल दिए जाने के संकेत हैं। घरेलू स्तर पर किया गया बदलाव अन्य लोगों को पसंद न आने की संभावना है। अपने स्वभाव को ठीक रखें।
शुभ अंक-7
शुभ रंग-रॉयल ब्ल्यू।
सिंह (LEO) 23 जुलाई से 22 अगस्त :
परिवारिक स्तर पर किसी विवादित मामले को सुलझाने का आपका तरीका अन्य लोगों को प्रभावित कर सकता है। मैन मैनेजमेंट में पारंगत होने के कारण आप प्रोफेशनल स्तर पर एक ही साथ कई काम संभाल सकते हैं। आमदनी बढ़ाने का हुनर हाथ लगने वाला है।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-फिरोजी।
कन्या (VIRGO) 23 अगस्त से 22 सितंबर :
कोई आपके शिकायती स्वभाव को हल्के में ले सकता है। आपके सख्त डिशिप्लीन का असर परिवार के बच्चों पर नजर आने वाला है। आपमें से किसी के हाथ जैकपॉट लगने की संभावना है। जीवनसाथी आज किसी खास काम में आपका हाथ बंटाने वाला है।
शुभ अंक-6
शुभ रंग-कॉफी।
तुला (LIBRA) 23 सितंबर से 23 अक्तूबर :
निवेश करने के लिए आजका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होती नजर आ रही है। नेटवर्किंग की वजह से आप समाजिक क्षेत्र में मशहूर हो सकते हैं। घर के लिए किसी मंहगे सामान की तलाश पूरी होने की उम्मीद है।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-गहरा भूरा।
वृश्चिक (SCORPIO) 24 अक्तूबर से 21 नवंबर :
कार्यक्षेत्र में किसी काम को अधूरा छोड़ देना मंहगा साबित होने वाला है। पहली बार अपने लवर से मिलने जा रहे लोगों को नर्वसनेस का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों की सेहत अब पूर्ण रूप से ठीक हो जाने की उम्मीद है।
शुभ अंक-18
शुभ रंग-ऑलिव ग्रीन।
धनु (SAGITTARIUS) 22 नवंबर से 21 दिसंबर :
किसी बात को लेकर आस पास में छुपाने की प्रवृति सही साबित नहीं होगी। किसी के साथ एक सीमा में रहना बेहतर होगा। किसी शर्मिंदा करने वाली स्थिति में फंस सकते हैं। अपने मददगार रवैये के कारण समाजिक क्षेत्र में आपकी शोहरत बढऩे की संभावान है।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-सी ग्रीन।
मकर (CAPRICORN) 21 दिसंबर से 19 जनवरी :
आपको संतुलन बनाकर रखने की जरुरत है। आज किसी काम में पडऩे की वजह से हतोत्साहित महसूस करेंगे। शापिंग आपके लिए भले ही फन का जरिया है। यदि आप क्लाइंट को आकर्षित करना चाहते हैं तो आपको अपने ड्रेसिंग पर भी ध्यान देना होगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग-सफेद।
कुम्भ (AQUARIUS) 20 जनवरी से 18 फरवरी :
किसी फेमस जगह की यात्रा पर परिवार के साथ जाना बेहद रोमांचक साबित होगा। आपका खर्चा जीतना भी हो उसी अनुरुप आमदनी बढ़ाने की जरुरत है। भाग्य के भरोसे भारी उठा लेना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बीमारी अब दूर हो जाने की संभावना है।
शुभ अंक-15
शुभ रंग-सफेद।
मीन (PISCES) 19 फरवरी से 20 मार्च :
यदि आप अपने आइडिया को साकार होते हुए देखना चाहते हैं तो आपको जल्द से जल्द एक्शन लेने की जरुरत है। आज ऑफिस में आपका काम बेहद हल्का रहने वाला है। आज ऑफिस में कुछ खास काम नहीं होने की वजह से आप अन्य काम की शुरआत कर सकते है।
शुभ अंक-22,
शुभ रंग-इंडिगो।