लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आज का राशिफल ( 28 दिसंबर 2020 )

दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपके साधन बढ़ेंगे। घर में वैवाहिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

मेष (ARIES) :कठिन से कठिन कार्यों को अपने मजबूत इरादों से पूर्ण करने में सक्षम रहेंगे किन्तु कभी-कभी अपने क्रोध एवं कटुवाणी की वजह से स्वयं की हानि कर बैठते हैं। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन के प्रति एकाग्रचित्त रहें।

वृष (TAURUS) : कोई विशेष कार्य पूरा होने पर मन में आज प्रसन्नता रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। मन में धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। वाहनादि चलाते समय सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका बन सकती है।

मिथुन (GEMINI) : किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग का अधिकतर समय अध्ययन में व्यतीत होगा। पिता द्वारा आज जमीन-जायदाद का बंटवारा हो सकता है।

कर्क (CANCER) : व्यावसायिक क्षेत्र में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध होगा। नए-नए लोगों के संपर्क से कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। माता-पिता बच्चों की सफलता पर गौरवान्वित महसूस करेंगे।

सिंह (LEO) : लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में भाग्योदय होगा। सार्वजनिक मंच से आपकी यश और कीर्ति बढ़ेगी। धन एवं ऐश्वर्य मिलेगा। बिजली के कर्मचारी दोपहर के बाद अपना कार्य सावधानी पूर्वक करें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या (VIRGO) :प्रापर्टी के मामले में रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आपका सहयोग निर्णायक सिद्ध होगा। मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति आफिस का कार्य अधिक होने से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है।

तुला (LIBRA) : किसी कल्याणकारी संस्था में जुड़ सकते हैं। सभी-सोसायटी में आपके कार्यों की चर्चा होगी। गृहणियां घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगी। कार्यभार की अधिकता से किसी सदस्य से थोड़ा मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक (SCORPIO) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपके साधन बढ़ेंगे। घर में वैवाहिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी। बहन के साथ रिश्तें अच्छे रहेंगे।

धनु (SAGITTARIUS) : आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। धार्मिक संस्थाओं में आपका निःस्वार्थ सेवा मान-प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। विद्यार्थी उच्चशिक्षा की अध्ययन के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।

मकर (CAPRICORN) :विगत दिनों से चली आ रही किसी समस्या का आज समाधान होने से मन में शांति रहेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सगे-संबन्धियों से रिश्ते अच्छे रहेंगे। किसी परिचित मित्र से मुलाकात होगी।

कुम्भ (AQUARIUS) : विश्वव्यापी गम्भीर बीमारी से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाले जगहों पर जाने से परहेज करें, शारीरिक कष्ट मिलने की सम्भावना है। मन धार्मिक विचारों से प्रेरित होगा। मन्दिर में पूजा-अर्चना में भाग ले सकते हैं।

मीन (PISCES) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को उच्चाधिकारी द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से खुशनुमा वातावरण रहेगा। सगे-संबन्धियों से मुलाकात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।