लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आज का राशिफल (01 जनवरी 2021)

अध्ययनरत युवा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आगामी परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी सेवारत कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है।

मेष (ARIES) : अध्ययनरत युवा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आगामी परीक्षा में अच्छे अंक मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी सेवारत कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है। पदोन्नति एवं आर्थिक लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृष (TAURUS) : अनुसंधान संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय प्रतिकूल है। सम्पत्ति में निवेश न करें। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। भावात्मक संबंध मजबूत रहेंगे। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा कोई नई बीमारी जन्म ले सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मीडिया तथा कला संबंधी कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मानहानि के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अचानक शाम के समय पूर्व परिचत मित्र के मुलाकात से मन प्रसन्न हो उठेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कर्क (CANCER) : एक कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचान बढ़ेगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। शत्रु की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा हानि पहंुचा सकते हैं। मित्र के साथ आनन्द उठाएंगे किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह (LEO) : प्रेमी युगल के लिए समय अच्छा है, शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनकूल है। प्रशासन की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। समय का भरपूर सद्पयोग करें। माता के स्वास्थ्य के प्रति मन थोड़ा चिंतित रहेगा। धन खर्च बढ़ सकता है।

कन्या (VIRGO) : घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संगे-संबंधियों एवं मित्रों से मुलाकात के अवसर प्राप्त होंगे। डायबिटीज के मरीज खान-पान पर विशेष ध्यान रखे अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। 

तुला (LIBRA) : किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में रोजगार बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। दैनिक कार्यों में गृहणियां व्यस्त रहेंगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ हल्की-फुल्की नोंकझोक बनी रहेगी।

वृश्चिक (SCORPIO) : पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा। प्रेम सम्बंधों में मर्यादा का उचित ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं किन्तु आपके प्रति परिवार के किसी सदस्य का नकारात्मक रवैया आपको दुखी कर सकता है। मित्र का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें, आगामी समय में महत्वपूर्ण लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति आफिस के कार्यभार से चिंतित हो सकते हैं, किन्तु कार्य पूर्ण होने पर बॉस द्वारा सराहना की जाएगी। 

मकर (CAPRICORN) : घर में किसी नन्हें-मुन्ने मेहमान का आगमान हो सकता है। खुशी का वातावरण रहेगा। अपने दैनिक कार्यों को घर के सदस्यों में बांट दें, अन्यथा मनमुटाव की  स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी में सामंजस्य बना रहेगा। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुम्भ (AQUARIUS) : परिवार के किसी सदस्य की सेहत ठीक न होने की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है किन्तु स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। व्यक्तिगत जीवन एवं कार्यों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थी वर्ग मित्र के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन (PISCES) : बच्चों के कैरियर सम्बन्धी मामलों में किसी अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। घर के किसी सदस्य को आर्थिक मदद देने से पहले अच्छी तरह से जांच-परख अवश्य करें, अन्यथा गलत इस्तेमाल कर सकता है। शाम के समय सिरदर्द की ​शिकायत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 8 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।