BREAKING NEWS

राजस्थान चुनाव से पहले CM गहलोत का बड़ा चुनावी दांव - कितना भी बिल क्यों न आए, पहले 100 यूनिट तक बिजली होगी फ्री◾दिल्ली हत्याकांड में नया खुलासा : हत्या से पहले साक्षी की सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने साहिल को उससे दूर रहने की दी थी चेतावनी !◾जमानत देते वक्त निचली अदालतें विदेशियों को डिटेंशन सेंटर में भेजने का निर्देश नहीं दे सकतीं : दिल्ली हाई कोर्ट◾वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली में बहुत जल्द दिखेंगे ‘आई मिस यू अरविंद’ वाले पोस्टर ◾‘भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसी तरह का कोई समझौता नहीं’, हाईकमान से मिलने के बाद भी नहीं बदले पायलट के सुर◾Maharashtra: अहमदनगर का नाम होगा अब अहिल्यादेवी होल्कर नगर, CM शिंदे ने किया ऐलान◾पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, हाथ में दिखा ‘वी वांट जस्टिस’ का पोस्टर◾प्रदर्शनकारी पहलवानों से अनुराग ठाकुर की अपील, कहा- जांच पूरी होने का इंतजार करें◾UP News: बाढ़ प्रबंधन पर CM योगी ने की समीक्षा बैठक, कहा- अलर्ट रहें अधिकारी ◾Gyanvapi Masjid Case: श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा मामले में इलाहाबाद HC से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, याचिका खारिज◾ DU के सिलेबस में जोड़ा गया वीडी सावरकर का चैप्टर, विरोध हुआ शुरु◾पंजाब: CM मान का दावा- चन्नी के भतीजे ने क्रिकेटर से नौकरी के बदले 2 करोड़ रुपये मांगे◾Assam: आधी रात में टी-शर्ट पहनकर निरीक्षण करने निर्माण स्थल पर पहुंचे CM हिमंत बिस्वा सरमा◾पहलवानों के समर्थन में DYFI और SFI ने 4 जून से देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का किया ऐलान◾30 किलो 900 ग्राम MDMA के साथ तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार, कपड़ा निर्यात की आड़ में विदेश तक भेजे जा रहे थे ड्रग्स◾मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल पर किया कटाक्ष, कहा- "PM मोदी ने सांप्रदायिक वोट की राजनीति खत्म की, कांग्रेस बौखलाई◾ पहलवानों के आरोपों पर WFI प्रमुख बृजभूषण सिंह बोले- "दोष साबित होने पर मैं फांसी लगा लूंगा"◾ बंगाल स्कूल भर्ती घोटाला में भद्र की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान ◾PM मोदी ने जम्मू सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की◾पहलवानों की लड़ाई अब खाप नेताओं के बीच की जंग बनती जा रही◾

आज का राशिफल (04 जनवरी 2022)

मेष (ARIES) : आज आपको पैसे से संबंधित कोई भी निर्णय लेते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। आपके परिवार के लिए आज आपको ढाल की भूमिका में रहना पड़ सकता है,तैयार रहें। किसी ट्रिप पर जाने का प्लान किए जाने की उम्मीद है,तरोताजा होने का अवसर मिलेगा। एक काम को बेहतर तरीके से करने के लिए जो क्षमता चाहिए उसमें आप निपुण रहेंगे। आज का दिन वर्कआउट और जिम में पसीना बहाने में खर्च कर सकते हैं,फायदा होगा।

शुभ अंक : 2 शुभ रंग   : पिंक


वृष (TAURUS) : आर्थिक क्षेत्र में संतुष्ट रहना ही आज आपके भाग्य का दरवाजा खोलने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत को अब पहचान मिल सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सेविंग में लगे हैं तो आज आगे बढने का चांस मिलेगा। आज आपको करीबी लोगों के साथ रोमांचक दिन बिताने का मौका मिलेगा,तैयार रहें। अपने घर के लिए कोई निर्णय लेने वाले हैं, डिसीजन से पहले सबकी राय ले सकते हैं। स्पा या मसाज के जरिये स्वयं के प्रति प्यार जताने का प्रयास करेंगे ,अच्छा महसूस होगा।

शुभ अंक : 5 शुभ रंग   : फिरोजा

मिथुन (GEMINI) : पैसा आपके पास आएगा लेकिन उसे समझदारी से कैसे खर्च करें इसे सीखना होगा। आज आपको किसी अन्य के मामले में बोलने से बचना चाहिए,गलत संकेत जाएगा। एक साथ कई काम लेने के बदले एक एक कर लें तभी उसके साथ न्याय कर पाएंगे। आज अपने सगे संबंधियों की याद आने वाली है,फोन कर हाल चाल लिया जा सकता है। कितनी भी व्यस्तता हो आप नियमित व्यायाम करना नहीं छोड़ते इससे स्फूर्ति बनी रहेगी। 

शुभ अंक : 3 शुभ रंग   :बैंगनी

कर्क (CANCER) :  खाना या कपड़ा ऑनलाइन ऑर्डर करने से पहले सुनिश्चित कर लें कि ठगे नहीं जा रहे। वर्तमान समय आपके लिए अनुकूल रहेगा यदि आप स्वयं पर ध्यान दें और पॉजिटिव रहें। परिवार के लोगों के साथ ट्रिप पर जाने या पारिवारिक समारोह में शामिल होने के संकेत हैं। यदि आप अपना फिल्ड बदलने का सोच रहे हैं तो उससे पहले नफा नुकसान सोच लें। अपना ड्रीम हाउस खरीदने की प्रक्रिया शुरु करेंगे ,कई विकल्प पर विचार किय जाएगा। 

शुभ अंक : 2 शुभ रंग    : नारंग

सिंह (LEO) :  समय आ गया है जब आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण लगाना होगा,बजट बनाकर चलें। काम से थोड़ा ब्रेक लेकर घर के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे,इससे सबको प्रसन्नता होगी। आज आप पूरी तरह से अपने करियर को सही दिशा देने के उपर फोकस रहने वाले हैं। अपनी सफलता और सफर की कहानी लोगों के साथ शेयर करने का आज मौका मिलेगा। जिम करना या व्यायाम करना नहीं छोड़े इससे पूरे दिन काम करने की ऊर्जा मिलती रहेगी।

शुभ अंक : 5  शुभ रंग    : फिरोजा

कन्या (VIRGO) : आपके द्वारा किए गए निवेश से शानदार रिटर्न मिलने वाला है,अपना काम जारी रखें। आज आप किसी तरह के पारिवारिक विवाद में खींचे जा सकते हैं,समझदारी से काम लें। नई नई चीजें सीखने का कोई मौका जाने नहीं दे सकते इससे आपकी क्षमता निखरेगी। याद रखें अभ्यास इंसान को परफेक्ट बनाता है,इसका अनुसरण करके आगे बढ पाएंगे। आपने जिस काम की रुपरेखा तैयार की है उसे यथास्वरुप आगे ले जाने में सक्षम रहेंगे। आज आपकी सेहत बहुत शानदार रहने की उम्मीद है,ऊर्जा और उत्साह से भर सकते हैं। 

शुभ अंक : 22  शुभ रंग 

तुला (LIBRA) : वित्तीय स्तर पर आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने की संभावना दिख रही है। आप जो कुछ हैं या जो कुछ कर रहे उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त कर सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर आज का दिन अच्छा रहेगा,किसी घरेलू गतिविधि में व्यस्त रहने वाले हैं। सहकर्मियों की सहायता मिलते रहने से कार्यक्षेत्र की सभी जिम्मेदारी निभाना आसान होगा। हेल्दी डाइट पर फोकस करना घर का बना खाना खाना सेहत में जादूई परिवर्तन लाएगा। आप सामाजिक तौर पर सक्रिय रहते हैं इससे संबंधित कोई दिली ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। 

शुभ अंक : 17 शुभ रंग   : सफेद

वृश्चिक (SCORPIO) : प्रोफेशनल क्षेत्र में आपके द्वारा की गई मेहनत अब अपना रंग दिखाने वाली है। पैसे का तनाव लेने बदले स्मार्टली काम करते रहें समय अपना काम कर देगा। परिवार के लोग आपके प्रति बेहद स्नेह रखते हैं ,उनकी केयर में कमी नहीं छोड़ेंगे। आज आप अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा कर सकते हैं,तय लक्ष्य आसान लगने लगेगा। समय की जरुरत है कि आप अपनी करुणा या भावना का खुलकर इजहार करें। आप बेहतर तरीके से जानते हैं कि शेप में बने रहने के लिए क्या खाएं क्या नहीं। 

शुभ अंक : 8 शुभ रंग   : इलेक्ट्रिक ग्रे 

धनु (CAPRICORN) : आप अपनी आमदनी से संतुष्ट रहेंगे बस आवश्यकता है सोच समझकर खर्च करने की। परिवार के लोगों के बीच टकराव होने के संकेत हैं आपसे बीचबचाव की उम्मीद रहेगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी मेहनत कामयाब होने वाली है,काम की तारीफ हो सकती है। आपको अपनी सेहत और मानसिक स्थिति का ध्यान रखना चाहिए,इस पर विचार करेंगे। यदि आप किसी काम को बार बार भूल रहे हैं तो शेड्यूल बनाकर चलना बेहतर रहेगा। जो लोग निर्वाचित या नमांकित हुए हैं उन्हें बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद दिख रही है। 

शुभ अंक : 6 शुभ रंग   : क्रिमसन

मकर (CAPRICORN) : आमदनी का नया जरिया खुलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत रहने वाला है। कोई बड़ी टिप्पणी करने से पहले उस मामले को सुनने समझने का प्रयास करें। अपना काम करने में आपको मजा आता है, इसका प्रभाव काम में नजर आएगा। समय आ गया है जब आपको अपनी सेहत को लेकर विशेष सतर्क रहना चाहिए। सोशल मीडिया के जरिये आज किसी खास इंसान से मुलाकात होने की संभावना है। पढाई के क्षेत्र में आप अपेक्षित सफलता पाने की उम्मीद रख सकते हैं,निश्चिंत रहें। 

शुभ अंक : 4 शुभ रंग   : परपल

कुम्भ (AQUARIUS) : आज आपको किसी अनअपेक्षित श्रोत से बड़ी आमदनी होने की संभावना दिख रही है। हर किसी के इरादे पर शक करना ठीक नहीं आज थोड़ा रिस्क उठाने का प्रयास करें। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका निकालेंगे,काफी सुकून महसूस होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में आपको अपनी योग्यता और कौशल के लिए सम्मानित किया जाएगा। बदलते मौसम में आपको अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए तभी फिट रहेंगे। 

शुभ अंक : 5 शुभ रंग   : फिरोजा

मीन (PISCES) : आर्थिक स्तर पर सही मैनेजमेंट से ही आप किसी बड़े मकसद के लिए पैसा बचा पाएंगे। परिवार के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना फिलहाल आपके लिए बेहद जरुरी हो गया है।